फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#AskSRK: बेटे अबराम को भाया जवान का गाना 'चलेया', आस्क एसआरके सेशन में किंग खान ने किया दिलचस्प खुलासा

Sun, 03 Sep 2023 04:29 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 03 Sep 2023 04:29 PM IST
विज्ञापन
Jawan star Shah Rukh Khan reveals son AbRam loves the song Chaleya in the film directed by Atlee Kumar
शाहरुख, अबराम और चलेया - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ का क्रेज अभी तक लोगों के दिल और दिमाग से उतरा भी नहीं था कि एसआरके ने एक और धमाका कर दिया है। शाहरुख बहुत जल्द फिर से जवान के जरिए पठान जैसा गदर मचाने के लिए तैयार हैं। इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है।अब शाहरुख ने खुलासा किया है कि उनके बेटे अबराम को जवान को गाना ‘चलेया’ काफी पसंद आया है। 

Jawan star Shah Rukh Khan reveals son AbRam loves the song Chaleya in the film directed by Atlee Kumar
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि ‘जवान’ को लेकर लोगों में अजीब सा पागलपन देखने को मिल रहा है। इसी बज से बीच अभिनेता ने बीते दिन जवान का ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है। जवान की एडवांस बुकिंग ने किंग खान की फिल्म पठान के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं। अब फैंस को बस फिल्म रिलीज होने का इंतजार है। इन सब में किंग खान ने अपने छोटे बेटे अबराम को लेकर खुलासा किया है कि जवान का गाना ‘चलेया’ उनकी फेवरेट प्लेलिस्ट का हिस्सा बन गया है।

Ameesha Patel: 'कहो ना प्यार है' के समय किसी को नहीं था ऋतिक रोशन पर भरोसा, अमीषा पटेल का चौंकाने वाला खुलासा

Jawan star Shah Rukh Khan reveals son AbRam loves the song Chaleya in the film directed by Atlee Kumar
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

रविवार को शाहरुख खान ने अपने प्रशंसकों के साथ #AskSRK सेशन किया है। इस दौरान एक यूजर ने पूछा कि ‘जवान’ में अबराम का पसंदीदा गाना कौन सा है? इसपर किंग खान ने जवाब देते हुए कहा कि फिल्म में एक खूबसूरत लोरी है। अबराम का पसंदीदा गाना ‘चलेया’ और ‘नॉट रमैया वस्तावैया’ है।

Ameesha Patel: 'कहो ना प्यार है' के समय किसी को नहीं था ऋतिक रोशन पर भरोसा, अमीषा पटेल का चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan star Shah Rukh Khan reveals son AbRam loves the song Chaleya in the film directed by Atlee Kumar
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख से आगे पूछा गया कि क्या वह फिल्म की रिलीज को लेकर घबराए हुए थे। इसपर अभिनेता ने जवाब दिया, ‘अब केवल इस बात को लेकर उत्साहित हूं कि जवान सिनेमाघरों में अधिक से अधिक लोगों का मनोरंजन करेगा। यह पिछले तीन वर्षों की कड़ी मेहनत है और मुझे उम्मीद है कि यह सारे रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब होगी।’

Jawan: अनिल शर्मा को भाया शाहरुख की 'जवान' का ट्रेलर, इस वजह से किंग खान के साथ डायरेक्टर ने नहीं किया काम
 
विज्ञापन
Jawan star Shah Rukh Khan reveals son AbRam loves the song Chaleya in the film directed by Atlee Kumar
जवान-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि एटली के निर्देशन में बनी 'जवान' में शाहरुख खान , नयनतारा, विजय सेतुपति मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सात सितंबर को शानदार शुरुआत करने के लिए तैयार है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed