फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan: जवान की सफलता के बीच फैन ने शाहरुख को दिलाई जीरो की याद, सुर्खियों में किंग खान का जवाब

Thu, 28 Sep 2023 11:20 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 28 Sep 2023 11:20 AM IST
सार

'जवान' की सफलता को भुना रहे शाहरुख खान ने हाल ही में फैंस के साथ आस्क एसआरके सेशन रखा। इस दौरान एक यूजर ने 'जीरो' को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिस पर किंग खान का बयान सुर्खियों में हैं। 
 

विज्ञापन
Jawan success shah rukh khan shocked after hearing zero name know actor response and which leaves fans in spli
जवान-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म 'जवान' बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। फिल्म ने भारी सफलता के साथ एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है। वहीं, शाहरुख खान इस सफलता को भुना रहे हैं। इसी कड़ी में बादशाह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर फैंस के साथ आस्क एसआरके सेशन की मेजबानी की। इस सेशन में भारी मात्रा में फैंस जुड़े और किंग खान से एक से बढ़कर एक सवाल पूछते नजर आए। इस दौरान एक यूजर ने 'जीरो' से जुड़ा एक सवाल पूछ दिया, जिस पर दिया गया शाहरुख का बयान खूब सुर्खियां बटोर रहा है। 

Jawan success shah rukh khan shocked after hearing zero name know actor response and which leaves fans in spli
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान तब मजाकिया अंदाज में थे, जब एक प्रशंसक ने उन्हें याद दिलाया कि उनकी नवीनतम फिल्म 'जवान' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ की कमाई की है। फैन ने लिखा, 'सर 1000 करोड़ में 10 शून्य होते हैं...मुझे जवान के बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन के बाद एहसास हुआ, क्या आपको भी ऐसा लगा है? फैन के इस पोस्ट पर शाहरुख खान ने मजेदार जवाब दिया। 

Jawan success shah rukh khan shocked after hearing zero name know actor response and which leaves fans in spli
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान ने यूजर के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'यार ये जीरो याद मत दिलाओ अभी।' शाहरुख खान का यह जवाब जबर्दस्त सुर्खियां बटोर रहा है। किंग खान का पोस्ट सुर्खियों में है। साथ ही इस पर सोशल मीडिया यूजर्स दिल खोलकर रिएक्शन दे रहे हैं। जानकारी हो कि शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। 



Animal Teaser: रणबीर कपूर के जन्मदिन पर फैंस को मिला बड़ा तोहफा, 'एनिमल' का रोंगटे खड़े करने वाला टीजर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan success shah rukh khan shocked after hearing zero name know actor response and which leaves fans in spli
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, एक फैन ने पूछा, 'शाहरुख सर आप वर्तमान में कौन सी किताब पढ़ रहे हैं? लव यू।' इस पर बॉलीवुड के बादशाह ने कहा, 'जवान के साथ अब मैं सिर्फ अकाउंट बुक्स पढ़ रहा हूं... हा हा।' वर्ष 2018 में 'जीरो' की असफलता के बाद शाहरुख खान ने इस वर्ष की शुरुआत में सिद्धार्थ आनंद की 'पठान' के साथ सिल्वर स्क्रीन पर शानदार वापसी की। 'पठान' के बाद अब शाहरुख 'जवान' के जरिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रहे हैं। 

Fukrey 3 Review: ‘ओएमजी 2’ के बाद पंकज त्रिपाठी का एक और चौका, ‘देजा चू’ दिखाकर वरुण शर्मा फिर चैंपियन

विज्ञापन
Jawan success shah rukh khan shocked after hearing zero name know actor response and which leaves fans in spli
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान ने हाल ही में फैंस को बड़ा तोहफा दिया। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से हाल ही में सिनेमाघरों में 'जवान' के लिए एक विशेष ऑफर की घोषणा की गई। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'डबल धमाका। सिंगल दाम। जैसे आजाद के साथ विक्रम राठौड़...वैसे आपके साथ कोई भी जा सकता है। एक टिकट खरीदने पर दूसरा टिकट बिल्कुल फ्री। आपके नजदीकी सिनेमाघरों में - हिंदी, तमिल और तेलुगु में।' एटली निर्देशित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति भी मुख्य भूमिका में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed