फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Naseeruddin Shah: नसीरुद्दीन शाह ने शम्मी कपूर को बताया अपना पसंदीदा कलाकर, कहा- उनका अभिनय अतुलनीय था

Thu, 28 Sep 2023 10:31 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 28 Sep 2023 10:31 AM IST
विज्ञापन
Naseeruddin Shah reveals why Shammi Kapoor is one of his favourite actors says he is incomparable
शम्मी कपूर और नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अक्सर अपने किसी न किसी बयान को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अक्सर वह फिल्मों के बारे में अपने विचार साझा करते हैं। हालांकि, बात जब अपने पसंदीदा कलाकार के बारे में बताने की होती है, तो वह पीछे भी नहीं हटते हैं। अब हाल ही में, नसीरुद्दीन शाह ने खुलासा किया कि शम्मी कपूर उनके पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं।

Naseeruddin Shah reveals why Shammi Kapoor is one of his favourite actors says he is incomparable
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हाल ही में, एक इंटरव्यू में नसीरुद्दीन शाह ने बॉलीवुड को लेकर अपने विचारों को साझा किया और बताया कि इंडस्ट्री में उनका पसंदीदा अभिनेता कौन है।नसीरुद्दीन शाह का मानना है कि इंडस्ट्री में शम्मी कपूर का अभिनय अतुलनीय है और कोई दूसरा भारतीय कलाकार ऐसा नहीं कर सकता है। शमी को नसीरुद्दीन इंडस्ट्री का सबसे प्यारा कलाकार मानते हैं।

Dunki: विक्रम कोचर को 'डंकी' में रोल के लिए बेलने पड़े पापड़, एक-दो नहीं इतने ऑडिशन के बाद मिला काम

Naseeruddin Shah reveals why Shammi Kapoor is one of his favourite actors says he is incomparable
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इंटरव्यू में नसीरुद्दीन ने बताया कि भले ही वह शम्मी कपूर को महान अभिनेता नहीं मानते हैं, फिर भी वह उन्हें सबसे ज्यादा प्यार करते हैं। नसीरुद्दीन अभिनेता शम्मी कपूर के अभिनय से काफी प्रभावित हैं और उन्हें खुद के अंदर पाते हैं। नसीरुद्दीन का मानना है कि वह शमी कपूर को पूजते नहीं है, लेकिन उनकी बहुत सम्मान करते हैं और चाहते हैं कि इंडस्ट्री के आगामी कलाकारों में भी अभिनेता की झलक देखने को मिले।

Dunki: विक्रम कोचर को 'डंकी' में रोल के लिए बेलने पड़े पापड़, एक-दो नहीं इतने ऑडिशन के बाद मिला काम

विज्ञापन
विज्ञापन
Naseeruddin Shah reveals why Shammi Kapoor is one of his favourite actors says he is incomparable
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, नसीरुद्दीन अपने पिछले बयान की वजह से आलोचना के घेरे में आ गए हैं। अभिनेता ने साउथ के फिल्म निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'पुष्पा' और 'आरआरआर' के बारे में अपनी राय सामने रखी है। नसीरुद्दीन ने खुलासा किया कि उन्होंने एसएस राजामौली की 'आरआरआर' और अल्लू अर्जुन स्टारर 'पुष्पा' देखने की कोशिश की, लेकिन नहीं देख सके।

विज्ञापन
Naseeruddin Shah reveals why Shammi Kapoor is one of his favourite actors says he is incomparable
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें नसीरुद्दीन के वर्कफ्रंट की तो वह अगली बार विशाल भारद्वाज के साथ उनके वेब शो 'चार्ली चोपड़ा' में काम करते नजर आएंगे। शो में वह अपनी पत्नी रत्ना पाठक शाह और बेटों विवान और इमाद के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed