बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और राज्यसभा सांसद जया बच्चन अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। उन्होंने एक्टिंग से तो लोगो का दिल जीता ही है साथ ही राजनीति में भी अपना दमखम दिखाया है। हालांकि इन दिनों जया बच्चन एक खास वीडियो के चलते चर्चा में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर जया बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो अपनी बेटी श्वेता बच्चन के साथ 'पल्लो लटके' गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं।
जया बच्चन ने बेटी श्वेता के साथ इस सुपरहिट गाने पर किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो में जया बच्चन और श्वेता बच्चन मास्टरजी के साथ 'पल्लो लटके' गाने पर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में दिख रहा है कि जया बच्चन गाने को खूब इंजॉय करती नजर आ रही है और वहां बैठे लोग भी उन्हें देखकर काफी उत्साहित हो रहे हैं। जया बच्चन और श्वेता बच्चन की मां-बेटी की बॉन्ड भी फैंस को काफी अच्छी लग रही।
A post shared by Rajendra Singh Choreographer (@masterjirocks)
जया बच्चन के इस वीडियो को अभी तक 64 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है साथ ही फैंस इस पर दिल खोलकर कमेंट भी कर रहे हैं। जया और श्वेता बच्चन के डांस पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए मास्टर जी ने लिखा, 'अमिताभ बच्चन की बेटी और पत्नी जया बच्चन के साथ डांस कर रहा हूं...'.। फैंस को जया बच्चन का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
बता दें कि इससे पहले मास्टर जी ने सिंबा गर्ल सारा अली खान और एक्ट्रेस नीतू कपूर के साथ भी अपने डांस वीडियो साझा किए थे। जया बच्चन की बात करें तो वो अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में आ जाती हैं। जया बच्चन भी अपनी बात बड़ी बेबाकी के साथ रखती हैं। पिछले साल बॉलीवुड को लेकर दिए गए अपने बयानों के चलते जया बच्चन काफी सुर्खियों में आ गई थीं। यहां तक की एक्ट्रेस कंगना रणौत से उनकी तीखी बहसबाजी भी हो गई थी।
कुछ समय पहले जया बच्चन एक फोटोग्राफर पर भी भड़कती नजर आईं थी।दरअसल जया बच्चन मुंबई के एक डेंटल क्लिनिक पहुंची थीं। इस दौरान कार से बाहर निकलते ही पैपराजी उनकी तस्वीरें लेने लगे थे, लेकिन जया बच्चन को इस बात पर काफी गुस्सा आ गया था। उन्होंने पैपराजी को डांट लगाई थी जिसके बाद उन लोगों ने जया बच्चन से माफी मांग ली थी।