{"_id":"60181d248ebc3e32f455dc5d","slug":"taapsee-pannu-spoke-on-discrimination-in-bollywood","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉलीवुड में भेदभाव पर बोलीं तापसी पन्नू, कहा- सुंदर न होने की वजह से किया गया रिप्लेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉलीवुड में भेदभाव पर बोलीं तापसी पन्नू, कहा- सुंदर न होने की वजह से किया गया रिप्लेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Mon, 01 Feb 2021 08:59 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Taapsee Pannu
- फोटो : Mumbai, Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म इंडस्ट्री में स्टार्स के साथ भेदभाव होने की बात कई बार सुनने को मिली है। इंडस्ट्री में बाहर से आये कई सितारों ने पहले भी बॉलीवुड में होने वाले भेदभाव पर खुलकर बात की है। अब इस मामले में एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने हैरान करने वाला बयान दिया है। तापसी अपने बेबाक अंदाज और शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं और अब एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में भेदभाव को लेकर अपने अनुभव को साझा किया है।
2 of 5
taapsee pannu
- फोटो : instagram
तापसी ने बताया कि, 'अपने करियर के शुरुआती दौर में मुझे इंडस्ट्री में कई बुरे एक्सपीरियंस देखने पड़े। जैसे कि मुझे कई बार इसलिए रिप्लेस कर दिया जाता था, क्योंकि मैं बॉलीवुड की ज्यादातर हीरोइन की तरह सुंदर नहीं थी।' एक्ट्रेस ने आगे कहा,'एक फिल्म के लिए डबिंग करने के समय मुझसे कहा गया कि हीरो को मेरे डायलॉग पसंद नहीं आ रहे हैं, इसलिए इसे बदलना पड़ेगा। मेरे मना करने पर दूसरे डबिंग आर्टिस्ट से वो काम करा लिया गया।'
3 of 5
Taapsee Pannu
- फोटो : social media
हाल ही में दिए अपने इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि, 'कुछ एक्टर्स तो ऐसे भी थे जिन्हें लगने लगा था कि कहीं मेरे सीन्स उनके इंट्रोडक्शन सीन्स पर भारी ना पड़ जाएं। इसलिए वो चाहते थे कि मेरा इंट्रोडक्शन सीन बदल दिया जाए या कभी किसी एक्टर की वाइफ नहीं चाहती थी कि मैं फिल्म का हिस्सा बनूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Taapsee Pannu
- फोटो : Instagram
तापसी ने बॉलीवुड में भेदभाव को लेकर कहा कि,'मुझे इतना ही पता है लेकिन इसके अलावा क्या पता इंडस्ट्री में मेरे पीछे क्या-क्या होता है। इसके बाद से ही मैंने ये फैसला किया है कि अब मैं उन फिल्मों में ही काम करूंगी, जिसमें काम कर मुझे अच्छा महसूस हो।'
विज्ञापन
5 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
वर्कफ्रंट की बात करें तो तापसी पन्नू ने कुछ दिनों पहले ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'रश्मि रॉकेट' की शूटिंग पूरी की है। अब वो क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक 'शाबाश मिथु' की तैयारियों में बिजी हैं। इस फिल्म के लिए वो कोच नूशीन अल खदीर से क्रिकेट की ट्रेनिंग भी ले रही हैं। यह फिल्म राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बन रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।