बॉलीवुड की सास बहू की जोड़ी के बारे में जब भी बात होती है तो सबसे पहले जया बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम लिया जाता है। दोनों की जोड़ी है ही इतनी कमाल। ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की शादी साल 2007 में हुई थी। तभी से ऐश्वर्या अपनी मैरिड लाइफ का भरपूर आनंद लेती हैं। हाल ही में जया बच्चन और ऐश्वर्या के बीच अनबन की बातें सामने आई थीं। लेकिन ये सभी केवल कोरी अफवाह ही साबित हुई थीं। अब हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें ऐश्वर्या जया बच्चन की बातें सुनकर रोती हुई नजर आ रही हैं।
सास जया बच्चन की बातें सुन ऐश्वर्या की आंखों में आए आंसू, सबके सामने कही ऐसी बात
ऐश्वर्या किसी भी इवेंट में अक्सर अपने परिवार के साथ ही दिखाई देती हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन परिवार में शादी के बाद से ही पूरी तरह से बच्चन परिवार में घुल मिल गई थीं। इस बात को खुद जया बच्चन भी मानती हैं। लेकिन जया बच्चन ने भरी महफिल में ऐश्वर्या से एक बार कुछ ऐसा कह दिया कि ऐश्वर्या की आंखें भर आईं। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया था।
दरअसल वायरल हो रहा ये वीडियो साल 2007 का है। जब ऐश्वर्या बच्चन खानदान की बहू बनने वाली थीं। इस वीडियो में जया बच्चन, ऐश्वर्या का बच्चन परिवार में स्वागत कर रही हैं और ऐश्वर्या इस दौरान काफी इमोशनल नजर आ रही हैं। वीडियो में ऐश्वर्या, अभिषेक बच्चन के साथ बैठी हुई हैं और जया बच्चन बहुत सारे लोगों को संबोधित कर रही हैं। इस दौरान जया इस बात की घोषणा कर रही हैं कि ऐश्वर्या अब बच्चन परिवार का हिस्सा बनने जा रही हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Aishwarya Rai (@lovely_aishwarya) on
वीडियो में जया कहती हैं कि, ' आज मैं एक शानदार और खूबसूरत लड़की की सास बनने जा रही हूं। वो लड़की जिसका विश्वभर में एक गौरव है, मान-सम्मान है, और जिसकी बड़ी खूबसूरत मुस्कान है। आपका परिवार में स्वागत है। मैं आपसे प्यार करती हूं। जया और ऐश्वर्या की बॉन्डिंग का ये प्यारा सा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को इनके फैन्स भी खूब पसंद कर रहे हैं।
गौरतलब है कि बच्चन परिवार पूरे बॉलीवुड में सबसे ज्यादा खुशहाल परिवार है। पूरा परिवार हमेशा एकसाथ दिखाई देता है। वहीं जया और ऐश्वर्या के बीच अनबन की खबरें भी कई बार सामने आईं लेकिन ये सभी खबरें खोखली साबित हुईं। अमिताभ बच्चन भी अपने परिवार के साथ कई तस्वीरें साझा करते रहते हैं। पूरे बच्चन परिवार को उनके फैन्स खूब प्यार देते हैं।