अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच से शुरू हुआ ड्रग्स का मुद्दा अब राष्ट्रीय मुद्दा बनता जा रहा है। ड्रग्स को लेकर संसद में बहस हो रही है। हाल ही में अभिनेता और भाजपा सासंद रवि किशन ने संसद में बॉलीवुड में ड्रग्स के मुद्दे पर चर्चा की। अगले दिन राज्यसभा में सपा सासंद और अभिनेत्री जया बच्चन ने उनकी बात का तीखा जबाव दिया था, जिसके बाद हर कोई ड्रग्स के मुद्दे पर चर्चा कर रहा है।
अमर सिंह के बारे में बोलते हुए बच्चन परिवार पर भड़कीं जया प्रदा, कंगना रणौत को बताया अच्छी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मुद्दे पर बात करते हुए मशहूर अभिनेत्री और भाजपा नेता जया प्रदा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक निजी न्यूज चैनल से बात करते हुए जया बच्चन पर अपना गुस्सा व्यक्त किया है। इतना ही नहीं उन्होंने भारतीय राजनीति के दिग्गज नेता अमर सिंह और बच्चन परिवार के रिश्ते को लेकर भी तीखी बात बोली है। साथ ही जया प्रदा ने जया बच्चन को संसद में भाषा सुधारने तक की सलाह दे डाली है।
जया प्रदा ने कहा, 'अमर सिंह के जाने के बाद बच्चन परिवार की तरफ से सोशल मीडिया पर सिर्फ दो लाइन लिखकर छोड़ दिया गया था। उनकी नजरों में जो नेता इतना कद्दावर रहा हो और जिसका बच्चन परिवार के साथ एक वक्त गहरा नाता रहा हो, ऐसे में उनके निधन पर सिर्फ दो लाइन लिखकर छोड़ देना सही नहीं था। पद के लिए जया बच्चन ने अमर सिंह को छोड़ा था और कंगना के समर्थन में क्यों नहीं हैं जया बच्चन। ड्रग्स के खिलाफ जारी इस मुहिम को आगे बढ़ाना चाहिए।'
जया प्रदा ने आगे कहा, 'कंगना रणौत अच्छी हैं, लेकिन उनका दफ्तर तोड़ा गया। वह खुद ड्रग्स से जूझकर निकली हैं। ड्रग्स का मुद्दा बहुत बड़ा है। सुशांत सिंह राजपूत के केस में भी कई ड्रग पेडलर पकड़े गए हैं। सुशांत केस की शुरुआती जांच में देरी हुई। सुशांत की मौत का सच देश जानना चाहता है। ऐसे में सभी को आगे आना पड़ेगा। इंडस्ट्री के चंद युवाओं को पकड़ना है, ताकि इंडस्ट्री में ड्रग्स का इस्तेमाल रुके। वहीं बयानों के आधार पर इंडस्ट्री का बंटवारा न हो।'
गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन के साथ अमर सिंह की इतनी बनने लगी थी कि दोनों एक दूसरे को परिवार का सदस्य बताते थे। हालांकि 2010 में जब समाजवादी पार्टी से अमर सिंह निकाले गए और उनके कहने पर भी जया बच्चन ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया, तो दोनों को अलग होते देर नहीं लगी। इसके बाद कुछ बयानबाजी भी देखने को मिली थीं।
पढ़ें: आखिर कैसे हुई थी सुशांत सिंह राजपूत की मौत? अगले हफ्ते इस तरह उठेगा सस्पेंस से पर्दा

कमेंट
कमेंट X