अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच हर पहलू से की जा रही है। वह 14 जून 2020 को अपने घर में मृत पाए गए थे। शुरुआत में मुंबई पुलिस ने उनकी मौत को आत्महत्या बताया था, लेकिन अब सीबीआई द्वारा गठित की गई एम्स के डॉक्टरों की टीम इस मामले की मेडिकल पहलू से जांच कर रही हैं। यह टीम अगले हफ्ते तक अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौंपेगी।
आखिर कैसे हुई थी सुशांत सिंह राजपूत की मौत? अगले हफ्ते इस तरह उठेगा सस्पेंस से पर्दा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स के डॉक्टरों की रिपोर्ट से यह बात साफ हो जाएगी कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या की थी या फिर वजह कुछ और थी। गौरतलब है कि सुशांत की मौत के बाद उनके परिवार सहित कुछ कलाकार और राजनेताओं ने दावा किया कि सुशांत सिंह राजपूत ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उनका किसी ने कत्ल किया है। ऐसे में अगले हफ्ते इस सस्पेंस से पर्दा उठ जाएगा कि आखिर उनकी मौत कैसे हुई थी।
एम्स के फॉरेंसिक विभाग के प्रमुख और सुशांत मामले में मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता ने कहा, 'मेडिकल बोर्ड की राय अगले हफ्ते सीबीआई को दी जाएगी। मुझे उम्मीद है कि बिना किसी संदेह के यह निर्णायक होगा। चूंकि मामला अभी अदालत के अधीन है इसलिए इससे संबंधित रिपोर्ट साझा नहीं की जा सकती हैं।' बता दें कि बीते दिनों एम्स की पांच सदस्यीय फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम का गठन किया गया था जिसे सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले से संबंधित फाइलों को देखने की जिम्मेदारी दी गई।
Medical Board's opinion will be given to CBI next week. I hope it will be conclusive without any doubts. Reports can't be shared since the matter is subjudice: Prof Dr Sudhir Gupta, Head of Forensic Department, AIIMS & Chairman of Medical Board formed in Sushant Rajput death case
सीबीआई ने एम्स की डॉक्टरों की टीम को विसरा टेस्ट के जरिए अभिनेता को जहर देने की संभावनाओं का पता लगाने का काम दिया गया था। विसरा रिपोर्ट से यह साफ हो जाएगा कि सुशांत को जहर दिया गया था या नहीं। खबरों की मानें तो रिपोर्ट को सुशांत सिंह राजपूत के 20 प्रतिशत विसरा की जांच से तैयार किया गया है। सुशांत के 80 प्रतिशत विसरा को मुंबई पुलिस ने अपनी जांच में इस्तेमाल कर लिया था।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत का परिवार कह चुका है कि उन्होंने आत्महत्या नहीं की थी और यह हत्या का मामला है। परिवार ने फिल्म अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को मामले का मुख्य आरोपी बनाया है। विसरा रिपोर्ट मिलने के बाद रविवार को एम्स के डॉक्टरों का पैनल मामले को लेकर अंतिम बैठक करेगा। बैठक में सुशांत की विसरा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर चर्चा होगी। एम्स के डॉक्टर ही सुशांत की मौत मामले पर अंतिम रिपोर्ट देंगे।
पढ़ें: कंगना रणौत के 'सॉफ्ट पॉर्न स्टार' वाले बयान पर भड़के राम गोपाल वर्मा, उर्मिला मातोंडकर के समर्थन में कही ये बात

कमेंट
कमेंट X