अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल भी निकलकर सामने आया है। इसके बाद से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से लेकर संसद तक ड्रग्स के मुद्दे को लेकर माहौल गर्म हो गया है। ड्रग्स के मुद्दे पर अभिनेत्री कंगना रणौत कई फिल्मी सितारों पर निशाना साध चुकी हैं। उन्होंने हाल ही ड्रग्स के मुद्दे पर चर्चा करते अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को 'सॉफ्ट पॉर्न स्टार' बोल दिया। कंगना रणौत के इस बयान पर अब राम गोपाल वर्मा ने अपना गुस्सा जाहिर किया है।
कंगना रणौत के 'सॉफ्ट पॉर्न स्टार' वाले बयान पर भड़के राम गोपाल वर्मा, उर्मिला मातोंडकर के समर्थन में कही ये बात
राम गोपाल वर्मा हिंदी सिनेमा के जानेमाने निर्माता-निर्देशक हैं। उन्होंने उर्मिला मातोंडकर सहित कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। कंगना रणौत द्वारा उर्मिला मातोंडकर को 'सॉफ्ट पॉर्न स्टार' बोलने पर राम गोपाल वर्मा ने ट्विटर पर अपना गुस्सा व्यक्त किया है और उर्मिला मातोंडकर का समर्थन किया है। उन्होंने ट्विटर पर कंगना के लिए लिखा है कि किसी के साथ गाली-गलौज मैच में नहीं उतरना चाहता हूं।
राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'किसी के साथ गाली-गलौज मैच में नहीं उतरना चाहता हूं। मेरा मानना है कि उर्मिला मातोंडकर ने रंगीला, सत्या, कौन, भूत, एक हसीना थी आदि सहित इस तरह की विविध जटिल भूमिकाओं को निभाने में अपनी बहुमुखी प्रतिभा साबित की है। सोशल मीडिया पर राम गोपाल वर्मा का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर भी उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Not wanting to get into slanging matches with anyone, I believe that @UrmilaMatondkar has more than proved her versatile talent in enacting such diversely complex roles as in RANGEELA,SATYA,KAUN,BHOOT,EK HASEENA THI etc .https://t.co/xjiSUW2kdB
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़ा ड्रग्स विवाद इन दिनों हर तरफ छाया हुआ है। राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने मंगलवार को संसद में बिना किसी का नाम लिए अभिनेता व भाजपा सांसद रवि किशन और कंगना रणौत पर निशाना साधते हुए कहा था कि लोग जिस थाली में खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। जया को फिल्म जगत से जुड़े लोगों का भी समर्थन मिल रहा है। कुछ इसी तरह का समर्थन जब उर्मिला मातोंडकर ने किया तो कंगना रणौत ने उनके लिए 'सॉफ्ट पॉर्न स्टार' शब्द का इस्तेमाल कर दिया।
एक टीवी इंटरव्यू में बात करते हुए कंगना रणौत ने उर्मिला मातोंडकर को सॉफ्ट पार्न अभिनेत्री कह दिया। उन्होंने कहा, 'मुझे स्वयं पर विश्वास है कि मैंने जीवन के साथ समझौता नहीं किया है। मेरे इर्द-गिर्द जो दबाव था, मैं उसके आगे झुकी नहीं हूं। मुझे टिकट के लिए ज्यादा काम नहीं करना पड़ेगा। वह मेरे संघर्षों का मजाक बना रही हैं। वह खुद एक सॉफ्ट पॉर्न स्टार हैं। अपने अभिनय की वजह से नहीं जानी जाती हैं।'
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत के हाथों से लिखे नोट्स बरामद, स्मोकिंग छोड़ने सहित इन बातों का है जिक्र
