सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत के हाथों से लिखे नोट्स बरामद, स्मोकिंग छोड़ने सहित इन बातों का है जिक्र

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 17 Sep 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case so many things has been reveal in hand note which write by late actor found from his pavana farmhouse
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हर दिन नए तथ्य निकलकर सामने आ रहे हैं। उनका निधन 14 जून को हुआ था। उनकी मौत की सीबीआई, ईडी और एनसीबी जांच कर रही है। इस बीच मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि सुशांत सिंह राजपूत साल 2018 में स्मोकिंग छोड़ना चाहते थे। इस बात का दावा दिवंगत अभिनेता के फार्महाउस से मिले कुछ नोट्स के आधार पर किया जा रहा है। 

Trending Videos
Sushant Singh Rajput death case so many things has been reveal in hand note which write by late actor found from his pavana farmhouse
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत के पावना फार्महाउस से कुछ नोट्स मिले हैं। यह नोट्स अभिनेता द्वारा अप्रैल 2018 में लिखे गए थे। इन नोट्स में सुशांत सिंह राजपूत ने अपने डेली रूटीन और जिदंगी से जुड़ी खास चीजों के बारे में लिखा था। 27 अप्रैल के एक नोट के अनुसार सुशांत ने लिखा था कि वह रात में ढाई बजे सोकर उठते थे, सुपरमैन चाय पीते थे और कोल्ड शॉवर लेते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case so many things has been reveal in hand note which write by late actor found from his pavana farmhouse
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Facebook/SushantSinghRajput

रिपोर्ट्स के अनुसार इन नोट्स से पता चलता है कि सुशांत सिंह राजपूत किसी ज्योतिष के नजदीक जा रहे थे। साथ ही वह स्मोकिंग छोड़ना चाहते थे। सुशांत सिंह राजपूत के 28 अप्रैल के नोट में फिल्म केदारनाथ की स्क्रिप्ट पढ़ने की बात भी लिखी है। सूत्रों की मानें तो दिवंगत अभिनेता के नोट्स में डेली रूटीन से जुड़े 16 बिंदुओं के बारे में लिखा हुआ है। नोट्स में सुशांत सिंह राजपूत ने अभिनेत्री कृति सेनन के साथ समय बिताने की बात भी लिखी है। 

Sushant Singh Rajput death case so many things has been reveal in hand note which write by late actor found from his pavana farmhouse
सुशांत सिंह राजपूत (फाइल फोटो) - फोटो : इंस्टाग्राम

खबरों के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत ने अपने नोट्स में आनंद, साहस, अनुभव, विश्लेषण, प्रतिभा और पवित्रता जैसे शब्दों का जिक्र किया है। नोट्स में एक पन्ना हिंदी में भी लिखा हुआ मिला है। इस नोट पर लिखा है- 'जो छोटी छोटी हरकतों से बहुत बताने की तमीज और साहस रखते हैं, वही कल का निर्माण करेंगे।' नोट्स में कैलाश यात्रा के बारे में भी जिक्र है। एक पेज में उस यात्रा के पड़ावों बारे में लिखा है- योगा, तपस्या, सोमरस और फिर कैलाश। इसके ही नीचे उन्होंने तीसरी आंख और पीनियल ग्रंथि के बारे में भी लिखा है। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case so many things has been reveal in hand note which write by late actor found from his pavana farmhouse
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : instagram/sushantsinghrajput

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत ने अपने नोट्स में बहन प्रियंका और जीजा महेश के साथ एक टूर पर जाने की बात भी लिखी है। इन सभी नोट्स में सुशांत ने रिया चक्रवर्ती का कहीं भी जिक्र नहीं किया है। गौरतलब है कि रिया, सुशांत की जिदंगी में 2019 में आई थीं। इसके अलावा दिवंगत अभिनेता ने अपने नोट्स में टेनिस, तीरंदाजी के लिए समय का जिक्र किया था। इन सब कामों के लिए उन्होंने चार घंटे का शेड्यूल बनाकर रखा था। 

पढ़ें: सुशांत को लेकर आरजेडी विधायक ने दिया विवादित बयान, कहा- 'वह जाति से राजपूत नहीं थे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed