अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड में जारी बहस संसद तक पहुंच गई है, जहां राज्य सभा सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन ने एक बयान दिया, जिसके बाद अभिनेत्री कंगना रणौत ने उन्हें जवाब दिया। मंगलवार को जया बच्चन ने शून्य काल के दौरान अभिनेता और बीजेपी सांसद रवि किशन और कंगना रणौत का नाम लिए बिना उनके बयानों पर पलटवार किया था। ऐसे में अब इस पूरे विवाद में पूर्व सांसद व अभिनेत्री जया प्रदा की भी एंट्री हो गई है।
रवि किशन और कंगना रणौत का समर्थन करते हुए जया प्रदा का जया बच्चन पर वार, कहा- 'अमर सिंह के वक्त पर कहां थीं?'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल हाल ही में जया प्रदा ने एक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया। अपने इंटरव्यू में जया प्रदा ने जया बच्चन पर तीखे वार किए। इंटरव्यू के दौरान जया प्रदा ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से लेकर अमर सिंह तक का जिक्र किया। वहीं जया प्रदा ने अपने फिल्मी करियर का भी एक हैरान करने वाला किस्सा सुनाया और बताया कि उनको भी एक फिल्म से आधा शूट करने के बाद बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।
जया प्रदा ने इंटरव्यू में कहा, 'रवि किशन ने कुछ भी गलत नहीं कहा है। जया बच्चन किस थाली की बात कर रही हैं। आजम खान ने जब मेरे पर टिप्पणी की थी, तब जया बच्चन कहां थीं। बात सुनकर ऐसा लगा कि जया बच्चन नहीं, अखिलेश यादव बोल रहे हैं। जया बच्चन को ड्रग्स के खिलाफ आगे आना चाहिए।' इसके साथ ही जया प्रदा ने कहा, 'पद के लिए जया बच्चन ने अमर सिंह को छोड़ा था और कंगना के समर्थन में क्यों नहीं हैं जया बच्चन। ड्रग्स के खिलाफ जारी इस मुहिम को आगे बढ़ाना चाहिए।' गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन के साथ अमर सिंह की इतनी बनने लगी थी कि दोनों एक दूसरे को परिवार का सदस्य बताते थे। हालांकि 2010 में जब समाजवादी पार्टी से अमर सिंह निकाले गए और उनके कहने पर भी जया बच्चन ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया, तो दोनों को अलग होते देर नहीं लगी। इसके बाद कुछ बयानबाजी भी देखने को मिली थीं।
जया प्रदा ने बातचीत में आगे कहा, ' कंगना रणौत अच्छी हैं, लेकिन उसका दफ्तर तोड़ा गया। वो खुद ड्रग्स से जूझकर निकली हैं। ड्रग्स का मुद्दा बहुत बड़ा है। सुशांत सिंह राजपूत के केस में भी कई ड्रग पेडलर पकड़े गए हैं। सुशांत केस की शुरुआती जांच में देरी हुई। सुशांत की मौत का सच देश जानना चाहता है।ऐसे में सभी को आगे आना पड़ेगा। इंडस्ट्री के चंद युवाओं को पकड़ना है, ताकि इंड्रस्ट्री में ड्रग्स का इस्तेमाल रुके। वहीं बयानों के आधार पर इंडस्ट्री का बंटवारा न हो।'
ड्रग्स को लेकर जया प्रदा ने कहा, '10 साल पहले ही बात कर रही हैं, कुछ हीरो इसमें शामिल हुआ करते थे। संजय दत्त जी, उनकी तबीयत खराब भी है। मैं संजय दत्त को गलत नहीं कह रही हूं, लेकिन जो ड्रग्स में डूब जाते हैं उनको कुछ समझ नहीं आता है, क्या कर रहे हैं, किसके साथ शूट कर रहे हैं आदि। बॉलीवुड को बदनाम नहीं करना है लेकिन इसकी खामियों को भी सुधारना है।'