{"_id":"5ce67bdebdec2207284211ca","slug":"jaya-prada-unseen-pictures-contesting-from-rampur-opposite-azam-khan-on-bjp-ticket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोदी की सुनामी के आगे भी जया प्रदा को जिता न पाई BJP, 45 साल पहले दिखती थीं ऐसी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मोदी की सुनामी के आगे भी जया प्रदा को जिता न पाई BJP, 45 साल पहले दिखती थीं ऐसी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 23 May 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Jaya Prada
- फोटो : file photo
Link Copied
भाजपा (BJP) के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं जया प्रदा (Jaya Prada) के फैंस को रुझान थोड़े निराश जरूर कर सकते हैं। रुझान के मुताबिक जया प्रदा आजम खान से 1 लाख से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही हैं। आजम खान की पैठ रामपुर में मजबूत है जिसका असर रुझानों में देखने को मिल रहा है। जया प्रदा पहले कई पार्टियों से जुड़ चुकी हैं लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव में भाजपा का दामन थामा। राजनीति के अलावा जया प्रदा का बॉलीवुड से गहरा नाता रहा है। हालांकि राजनीति में आते ही उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली। जया प्रदा की जिंदगी शुरू से ही रहस्य और रोमांच से भरी रही। समय के साथ जया प्रदा में कई बदलाव देखने को मिले। तस्वीरों के जरिए जया प्रदा का बदलता लुक आपको दिखाते हैं।
Trending Videos
2 of 6
jaya prada
- फोटो : file photo
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री जया प्रदा का असली नाम ललिता रानी है। फिल्मों में आने के बाद जैसे कई कलाकारों के नाम बदलते हैं वैसे ही ललिता रानी जया प्रदा हो गईं। ललिता उर्फ जया का जन्म 3 अप्रैल 1962 में आंध्र प्रदेश के राजाहमुंडरी जिले में हुआ था। जया प्रदा की यह तस्वीरें उस वक्त की है जब वह फिल्म इंडस्ट्री में लीड रोल करने लगी थीं। इन तस्वीरों में जया प्रदा साड़ी पहने हुए हैं। जया प्रदा के लुक में समय के साथ काफी बदलाव आए। आगे की स्लाइड में तस्वीरों के जरिए उनके लुक में बदलाव देखिए...
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
Jaya Prada
- फोटो : file photo
इस तस्वीर में पहले की अपेक्षा आपको काफी बदलाव लगेगा। इस तस्वीर में जया प्रदा पहले से ज्यादा ग्लमैरस लग रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में वह श्रीदेवी के साथ नजर आ रही हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो 1986 में जब जया का करियर पीक पर था तब उन्होंने निर्माता श्रीकांत नाहटा से शादी कर ली थी। दोनों 22 जून 1986 को शादी के बंधन में बंध गए। जयाप्रदा श्रीकांत की दूसरी पत्नी थीं।
4 of 6
Jaya Prada Sridevi
- फोटो : file photo
इस तस्वीर की बात करें तो यह तस्वीर जया प्रदा की किसी फिल्म की है। इन दोनों तस्वीर में जया बला की खूबसूरत नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Jaya Prada
- फोटो : file photo
यह तस्वीर उस वक्त की है जब जया प्रदा राजनीति में कदम रख चुकी थीं। इस तस्वीर में जया प्रदा के लुक में काफी बदलाव है। राजनीति में आने के बाद जया का नाम अमर सिंह से जुड़ा। अपने लिंकअप को लेकर एक बार जया प्रदा ने कहा था- 'मैं अमर सिंह को अपना 'गॉडफादर' मानती हूं हालांकि मैं उन्हें राखी भी बांध दूं, तब भी मेरे उनके बारे में बाते बनाना बंद नही करेंगे।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।