रिया चक्रवर्ती ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स लेते थे। इसके अलावा रिया की कुछ चैट भी सामने आईं, जिससे उन पर भी ड्रग्स लेने का शक पैदा हो गया। जांच एजेंसी ने रिया के डिलीट किए हुए मैसेज को रिट्रीव किए जिनसे लगा कि वो सुशांत को CBD तेल दे रही थीं, जिसे देने के लिए उनकी टैलेंट मैनेजर जया साहा ने कहा था।
Sushant Singh Rajput Death Case: पूछताछ में जया साहा ने रिया को CBD तेल देने की बात से किया इनकार, ईडी को दिया ये जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक ईडी ने हाल ही में जया साहा से पूछताछ की और उनसे CBD तेल को लेकर सवाल किया। जवाब में जया ने कहा कि सुशांत ने उनसे कहा था कि वो डिप्रेशन में हैं और इस वजह से मैंने उन्हें CBD तेल को चाय या कॉफी में लेने की सलाह दी थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जया ने कहा कि मैं खुद डिप्रेशन की शिकार रही हूं और मैंने इसका इस्तेमाल किया है। इससे मेरा मन शांत हो जाता था और काफी आराम मिलता था। यहां तक कि एंजाइटी डिसऑर्डर भी इसी वजह से कंट्रोल में आ गए थे। जया के मुताबिक CBD तेल पूरी तरह से लीगल है और इसे खरीदा जा सकता है।
क्या थी चैट
रिया चक्रवर्ती और जया साहा के बीच 25 नवंबर 2019 को चैट हुई थी। इसमें जया, रिया से कहती हैं, 'चाय, कॉफी या पानी में 4 बूंदें डालो और उसे पीने दो। असर देखने के लिए 30 से 40 मिनट रुको।' इस चैट के सामने आते ही कई सवाल उठने लगे हैं।
ड्रग कनेक्शन की हो रही छानबीन
केंद्रीय एजेंसी कुछ लोगों को भी समन भेजने की तैयारी में है। इन लोगों पर ड्रग्स को लेकर रिया के संपर्क में रहने का शक है। दरअसल, ईडी इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से भी जांच कर रही है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया, गौरव आर्या नामक कारोबारी को 31 अगस्त को ईडी के मुंबई दफ्तर में पेश होने को कहा गया है। हालांकि गौरव आर्या के मौजूद नहीं रहने पर उसके घर पर नोटिस चस्पा किया गया है।
सुशांत केस में सरकारी गवाह बन सकते हैं दीपेश सावंत और सिद्धार्थ पिठानी, सीबीआई से खुद की गुजारिश