{"_id":"5ca0647ebdec2276d05c0cf9","slug":"jayalalitha-biopic-kangana-ranaut-not-right-for-film-says-sri-reddy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जयललिता की बायोपिक करने पर इस एक्ट्रेस ने कंगना पर जताई आपत्ति, रोल के लिए नहीं मानती फिट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जयललिता की बायोपिक करने पर इस एक्ट्रेस ने कंगना पर जताई आपत्ति, रोल के लिए नहीं मानती फिट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 31 Mar 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Kangana Ranaut
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म मणिकर्णिका की रिलीज के बाद अब कंगना अपने अगले प्रोजेक्ट पर ध्यान दे रही हैं। चर्चा है कि कंगना तमिलनाडु की सीएम रह चुकीं जयललिता की बायोपिक करेंगी। मणिकर्णिका के बाद ये दूसरी बायोपिक फिल्म है जिसमें कंगना रनौत नजर आएंगी। कंगना के जयललिता का किरदार निभाने पर तमिलनाडु में कई लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं।
2 of 5
Sri Reddy
- फोटो : file photo
साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने भी कंगना के इस रोल पर सवाल खड़े किए हैं। फेसबुक पर श्री रेड्डी ने लिखा कि 'आयरन लेडी जयललिता ने पूरे तमिलनाडु को व्यवस्थित किया था। कोई भी उनकी जगह नहीं ले पाया था। मैं किसी को भी थलाइवी के रोल में नहीं देख सकती। वो सिर्फ एक हैं लेकिन आज के समय में बायोपिक बहुत जरूरी है जिससे आज के युवा उन्हें जान सके।'
3 of 5
sri reddy
- फोटो : social media
श्री रेड्डी ने आगे लिखा कि 'साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कोई भी एक्ट्रेस इस किरदार को बहुत अच्छे से निभा लेंगी लेकिन कंगना रनौत नहीं।' बता दें कि श्री रेड्डी ने बीते साल कास्टिंग काउच को लेकर बड़ा खुलासा किया था। श्री रेड्डी ने उस वक्त टॉलीवुड के कई बड़े चेहरों पर गंभीर आरोप लगाए थे, हालांकि उस वक्त उन्हें हैदराबाद मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन की तरफ से किसी भी तरह का सपोर्ट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kangana ranaut
- फोटो : file photo
कंगना रनौत की बात करें तो वो एक के बाद एक बयान दे रही हैं और फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े लोगों से पंगा ले रही हैं। उन्होंने हाल ही में कहा कि 'पहलाज निहलानी ने एक सॉफ्ट पोर्न फिल्म ऑफर की थी। फिल्म के लिए मुझे एक सैटिन रोब पहनकर फोटोशूट करना था। मेरा किरदार एक ऐसी लड़की का था जो अपने उम्रदराज बॉस के साथ अफेयर करना चाहती है। मैंने फिल्म नहीं करने का फैसला किया और फिल्म छोड़ दी। हालांकि फिल्म के लिए फोटोशूट करवाया था लेकिन उसके बाद में मैंने अपना नंबर ही बदल लिया।'
विज्ञापन
5 of 5
kangana ranaut
- फोटो : file photo
पहलाज निहलानी से जब कंगना रनौत के बयान पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि 'मेरे विज्ञापन और पोस्टर की वजह से ही उसे महेश भट्ट ने अपनी फिल्म गैंगस्टर में लिया। फिल्म मिलने के बाद उसने मेरी फिल्म से किनारा कर लिया। उसे मेरे साथ खेलना नहीं चाहिए वरना उसके साथ खेलने के लिए मेरे पास बहुत कुछ है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।