फिल्मी सितारों की अच्छी आदतें तो हर कोई जानता है। कोई स्टार दान देकर गरीबों की मदद करता है तो कोई सिनेमाजगत में नए एक्टर्स को लांच करता है। ऐसे में आज हम आपको इन्हीं सेलिब्रिटीज की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताते हैं जिनके बारे में आप बेशक अब तक अंजान होंगे। इनमें से कुछ आदतें तो ऐसी हैं जिसे जानकर आप हैरान भी हो सकते हैं। तो चलिए आज आपको बॉलीवुड स्टार्स की गंदी आदतों के बारे में बताते हैं।
जितेंद्र से लेकर सुष्मिता सेन तक इन 5 स्टार्स की ऐसी हैं गंदी आदतें, एक तो टॉयलेट में...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जितेंद्र
वेटरन एक्टर जितेंद्र बेहतरीन डांसर हैं। यहां तक कि उन्हें जंपिंग जैग भी कहा जाता था। बहुत ही कम लोग शायद यह जानते होंगे कि जितेंद्र टॉयलेट में जाकर खाते हैं। कहा जाता है कि जितेंद्र बाथरूम में अपने साथ पपीता ले जाते हैं और वहीं बैठकर खाते हैं।
जॉन अब्राहम
इस कड़ी में जॉन अब्राहम का नाम भी शामिल है। जॉन ने तेज बाइक चलाने की आदत तो एक दुर्घटना के बाद छोड़ दी थी। कहा जाता है कि वह अपनी बुरी आदत से अब तक छुटकारा नहीं पा पाए हैं। जानकारी के मुताबिक जॉन अब्राहम को लगातार अपने पैर हिलाते रहने की आदत हैं। कई बार तो इसका असर फिल्मों की शूटिंग पर भी पड़ जाता है।
सुष्मिता सेन
सुष्मिता सेन की खामियों के बारे में जब कभी बात होती है तो उनके शराब और सिगरेट पीने की आदत को गिना जाता है। बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि सुष्मिता को खुली छत पर नहाने की आदत है। कहा जाता है कि सुष्मिता को बाथरूम में नहाना बिल्कुल पसंद नहीं। इसके लिए उन्होंने अपने छत पर खास इंतजाम भी किया हुआ है। वह रोज वहीं खुले आसमान में नहाती हैं।
शाहिद कपूर
एक्टर शाहिद कपूर भी एक बुरी आदत के शिकार हैं। शाहिद कपूर की यह बुरी लत कॉफी है। शाहिद की इस लत का आलम यह है कि ज्यादा देर तक अगर उन्हें कॉफी से दूर रखा जाए तो उन्हें बेचैनी होने लगती है।