कादर खान बॉलीवुड में कॉमेडी के वो किंग थे जो अपने दम पर फिल्मों को हिट करने का दमखम रखते थे, लेकिन बेहद दुखद है कि नये साल 2019 पर उनके निधन की खबर से उनके चाहनेवालों को बड़ा धक्का लगा है। कादर अब हमारे बीच नहीं रहे और पिछले तीन साल से बड़े परदे पर भी वह दिखाई नहीं दिए। ऐसे में उनकी याद में अगर इन 10 कॉमेडी फिल्मों पर नजर डाले तो लगेगा कि आज भी कादर हमारे बीच बैठकर हमे हंसा रहे हैं...
कादर खान की इन 10 फिल्मों में है भरपूर कॉमेडी, 'होशियार चंद' वाली तो जरूर देखना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाप नंबरी बेटा दस नंबरी
फिल्म में कादर की कॉमेडी ने लोगों को खूब हंसाया है। इस फिल्म के लिए कादर खान को बेस्ट कमीडियन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।
दूल्हे राजा
कादर खान की इससे ज्यादा कॉमेडी फिल्म कोई हो ही नहीं सकती। पहले आपको बता दें ंकि कादर और गोविंदा की कॉमेडी जुगलबंदी का आज भी कोई जवाब नहीं है। सबसे बड़ी बात यह भी है कि इस फिल्म में मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर ने भी हंसाने में कोई कम कसर नहीं छोड़ी है।
कुली नंबर 1
बॉलीवुड में एक दौर चला था जब कादर और गोविंदा को कोई टक्कर नहीं दे पा रहा था। इस कड़ी में फिल्म कुली नंबर 1 ने उनकी बांडिंग बनाई रखी। फिल्म की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। क्योंकि फिल्म में कादर का होशियार चंद वाला रोल शायद ही कोई भूल पाया हो।
साजन चले ससुराल
एक बार फिर गोविंदा और कादर फिल्म मे टकराते दिखे। अगर कादर और गोविंदा को बॉलीवुड का ससुर-दामाद कहा जाए तो कोई गलत ना होगा। ज्यादातर फिल्मों में कादर की बेटी को गोविंदा ने छीनने की कोशिश की है। लेकिन इस फिल्म में खुद कादर की बेटी का रोल करने वाली तब्बू का दिल गोविंदा पर आ जाता है।