{"_id":"61bddfae4c40e93caf0bb1c0","slug":"jersey-watch-shahid-bleed-all-over-his-shirt-after-injuring-lip-on-sets","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने शेयर किया फिल्म जर्सी की शूटिंग का वीडियो, होंठ से बह रहा है खून, लगे थे 25 टांके","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shahid Kapoor: शाहिद कपूर ने शेयर किया फिल्म जर्सी की शूटिंग का वीडियो, होंठ से बह रहा है खून, लगे थे 25 टांके
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 18 Dec 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की फिल्म जर्सी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान अभिनेता शाहिद कपूर के होंठ पर गंभीर चोट भी लगी थी। जिसका एक वीडियो शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में फिल्म की शूटिंग के दौरान की उनकी यात्रा को दिखाया गया है। एक्टर शाहिद कपूर के होंठ पर 25 टांके लगे थे। दरअसल, वह बिना हेलमेट के मैदान में बल्लेबाजी कर रहे थे।
2 of 5
शाहिद कपूर और 'जर्सी' फिल्म का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो में मैदान में नारेबाजी और तालियों की गड़गड़ाहट हो रही है और शाहिद कपूर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में उतर रहे हैं। वीडियो में उन्हें प्रैक्टिस करते हुए, बल्लेबाजी करते हुए और चोट के दौरान के दृश्यों को भी दिखाया गया है। वह वीडियो में शीशे में अपनी चोट को देख रहे हैं और होंठ से खून निकल रहा है।
3 of 5
जर्सी फिल्म
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरतलब है कि शाहिद कपूर को चोट लगने के बाद इस फिल्म की शूटिंग को कई हफ्तों तक रोक दिया था। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे शाहिद कपूर के होंठ से खून बह रहा है और वह अपने होंठ को हाथों से पकड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म ‘जर्सी’
- फोटो : सोशल मीडिया
उनकी टीशर्ट और रूमाल पर भी खून के धब्बे दिख रहे हैं। बहुत खून बह रहा था और खून बहने के दौरान उसने अपना होंठ पकड़ रखा था। वीडियो में दिख रहा है कि जब उनका खून बहना बंद नहीं होता है तो कोई सुझाव देता है कि डॉक्टर के पास चलें।
विज्ञापन
5 of 5
Shahid Kapoor
- फोटो : Facebook/Shahid Kapoor
इस वीडियो के कैप्शन में शाहिद कपूर ने लिखा है, इसमें मेरा खून है। इस वीडियो को अब तक 2 लाख 43 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस पर फैंस की जमकर टिप्पणियां आ रही हैं। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर ने लिखा है, हिम्मत और महिमा। आप पर गर्व है भाई। अनपी चोट के बारे में बात करते हुए शाहिद ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर खुलासा किया था कि उन्हें होंठ पर चोट लगने के बाद लगा था कि मैं फिर कभी पहले जैसा नहीं दिखूंगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।