फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nora Fatehi: रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुई ठगी मामले में फंसीं नोरा फतेही, बेफ्रिक होकर पैपराजी को दिए किलर पोज

Sun, 04 Sep 2022 10:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 04 Sep 2022 10:49 PM IST
विज्ञापन
Jhalak Dikhhla jaa 10 Judge Nora fatehi spotted outside Restaurant see latest video here
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही इन दिनों मनी लॉन्ड्रिंग केस की वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उनसे इस केस को लेकर पूछताछ भी की गई है। इस बीच एक्ट्रेस बिलकुल टेंशन फ्री नजर आईं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें नोरो बोल्ड ड्रेस में पैपराजी को पोज देती नजर आ रही हैं। 

Jhalak Dikhhla jaa 10 Judge Nora fatehi spotted outside Restaurant see latest video here
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

यह वीडियो मुंबई के जुहू रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है। वीडियो में नोरा रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने सफेद रंग की प्रिंटेड ड्रेस पहनी हुई है। इस थाई हाई स्लिट ड्रेस में नोरा काफी ज्यादा बोल्ड लग रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट से बाहर आते ही वह पैपराजी के सामने पोज देने लगी। इस दौरान उनके चेहरे पर जरा भी शिकन नहीं दिखाई दी। इसके बाद वह फोटो क्लिक कराकर वह कार में बैठकर निकल जाती हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Jhalak Dikhhla jaa 10 Judge Nora fatehi spotted outside Restaurant see latest video here
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि नोरा इन दिनों कलर्स के 'झलक दिखला जा सीजन 10' रियलिटी शो को जज कर रही हैं। उनके साथ इस शो में माधुरी दीक्षित और करण जौहर भी हैं। 3 सितंबर से यह शो ऑनएयर हो चुका है। हाल ही में नोरा ने अपने इंटरनेशनल सिंगल 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' के ग्लोबली हिट होने का अपडेट दिया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह खुशी फैंस के साथ साझा की थी। नोरा ने 'डर्टी लिटिल सीक्रेट' को ग्लोबल हिट बनाने को लेकर फैन्स का शुक्रिया अदा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jhalak Dikhhla jaa 10 Judge Nora fatehi spotted outside Restaurant see latest video here
नोरा फतेही - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, नोरा के इस गाने पर 20 मिलियन व्यूज पूरे हो गए हैं। इस मौके पर नोरा ने एक वीडियो साझा करके खुशी का इजहार किया था। वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा अब तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। बटला हाउस, मरजावां, स्ट्रीट  फाइटर 3डी जैसी फिल्मों में उन्होंने काम किया है। इसके अलावा वह कई बॉलीवुड फिल्मों में आइटम डांस भी कर चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed