फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सगे भाइयों के प्यार में पड़ी सैफ और श्रीदेवी की बेटियां, जानिए दिलचस्प मामला

Fri, 25 Nov 2016 09:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Fri, 25 Nov 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
Jhanvi and Sara dating ex union minister's grandsons
- फोटो : Instagram
इन दिनों श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाहन्वी कपूर और सैफ अली खान की बेटी सारा खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं लेकिन ये लाइमलाइट उनके बॉलीवुड डेब्यू को लेकर नहीं उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर है क्योंकि इनकी पर्सनल लाइफ का कनेक्शन पूर्व केंद्रीय मंत्री के नातियों के साथ जुड़ रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कैसे ?

इस केंद्रीय मंत्री के नातियों को डेट कर रही हैं श्रीदेवी और सैफ की बेटी

Jhanvi and Sara dating ex union minister's grandsons
दरअसल जाहन्वी और सारा शिखर पहाड़िया और वीर पहाड़िया नाम के दो भाइयों को डेट कर रही हैं। कम ही लोग जानते होंगे कि शिखर और वीर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती हैं। जाहन्वी और सारा से इन दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए पार्टी में हुई थी। तभी से इनका आपस में कनेक्शन भिड़ गया।

इस केंद्रीय मंत्री के नातियों को डेट कर रही हैं श्रीदेवी और सैफ की बेटी

Jhanvi and Sara dating ex union minister's grandsons
- फोटो : Instagram
जाहन्वी शिखर को लेकर बेहद पोजेसिव हैं और दोनों बेहद करीब भी हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी वो अपने और शिखर के साथ कई फोटो डालती रहती हैं। हाल ही में ये दोनों फिल्म 'डियर जिंदगी' की स्क्रीनिंग में साथ साथ पहुंचे और उन्हें देखकर सभी हैरत में थे। उनके साथ जाहन्वी की मॉम श्रीदेवी भी थीं जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि श्रीदेवी ने दोनों के रिश्ते को मंजूरी दे दी है।

इन तीनों के साथ साथ नजर आने से उन खबरों पर भी बैन लग गया जिनमें कहा जा रहा था कि श्रीदेवी ने अपनी बेटी को ब्वॉयफ्रेंड ना रखने की सख्त हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस केंद्रीय मंत्री के नातियों को डेट कर रही हैं श्रीदेवी और सैफ की बेटी

Jhanvi and Sara dating ex union minister's grandsons
- फोटो : Twitter
वहीं सारा अली खान भी वीर के साथ खूब घूमती दिखाई देती हैं और दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। जाहन्वी की तरह ही सारा भी अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी में जुटी हैं लेकिन डेब्यू से ज्यादा वो वीर के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रही हैं।

हालांकि सारा या फिर उनकी फैमिली में से किसी ने भी दोनों के रिश्ते पर अभी तक कुछ भी नहीं कहा है लेकिन जिस तरह से ये दोनों स्टार बेटियां पूर्व केंद्रीय मंत्री के नाती के साथ घूम-फिर रही हैं उससे तो यही लगता है कि इश्क काफी गहरा है।
विज्ञापन

इस केंद्रीय मंत्री के नातियों को डेट कर रही हैं श्रीदेवी और सैफ की बेटी

Jhanvi and Sara dating ex union minister's grandsons
खबरें तो यहां तक भी हैं कि सारा और वीर की सगाई हो चुकी है। कुछ वक्त पहले एक फिल्म की स्क्रीनिंग में सारा के उंगली में एक रिंग देखी गई जिसके बाद अफवाहें उड़ने लगीं कि सारा ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। खैर अब देखना ये होगा जाहन्वी और सारा के केंद्रीय मंत्री के नातियों के साथ रिलेशन पर इनके परिवार वाले क्या कहते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed