{"_id":"5b595d284f1c1bb35d8b571c","slug":"jhanvi-kapoor-and-ishaan-khattar-dhadak-film-box-office-collection-day-6","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छठे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई जाह्नवी-ईशान की 'धड़क', बजट निकालना भी हुआ मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
छठे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हुई जाह्नवी-ईशान की 'धड़क', बजट निकालना भी हुआ मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 26 Jul 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
Jhanvi Kapoor and Ishaan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म 'धड़क' का कलेक्शन देखकर इतना जरूर कह सकते हैं कि 'धड़क' कमाई के मामले में फेल हो गई। 'धड़क' को रिलीज हुए महज 6 दिन हुए हैं और इसके कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि फिल्म 'सैराट' की तरह बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ेगी लेकिन इस फिल्म का बजट निकालना भी मुश्किल हो गया है।
Jhanvi Kapoor and Ishaan
'धड़क' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धमाकेदार ओपनिंग की थी लेकिन वीकेंड के बाद से इस फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त गिरावट हुई। अब तक के कलेक्शन पर नजर डालें तो 'धड़क' ने रविवार को सबसे ज्यादा कमाई की। रविवार को इस फिल्म का कलेक्शन 13.92 करोड़ रहा था।
Dhadak
रिपोर्ट्स के मुताबिक 'धड़क' ने छठे दिन का कलेक्शन करीब 47.35 करोड़ रहा। जाह्नवी कपूर की 'धड़क' ने शुक्रवार को 8.71 करोड़, शनिवार को 11.04 करोड़ और रविवार को कलेक्शन 13.92 करोड़ और सोमवार को कलेक्शन 5.52 करोड़, मंगलवार को 4.76 करोड़ रहा। वहीं बुधवार के कलेक्शन को मिलाकर 'धड़क' अब तक 47.35 करोड़ का बिजनेस कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhadak
'धड़क' फिल्म का बजट 50 करोड़ है। ऐसे में छठे दिन का कलेक्शन देखकर इतना जरूर कह सकते हैं कि 'धड़क' का बजट निकालना भी मुश्किल हो गया है क्योंकि अब उसके पास कमाई के लिए केवल एक दिन ही बचा है। ऐसा इसलिए क्योंकि 27 जुलाई को संजय दत्त की फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' रिलीज हो रही है जिसकी कमाई का असर 'धड़क' की रफ्तार पर जरूर पड़ेगा। वैसे भी 'धड़क' की कमाई की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमी हो गई है।
विज्ञापन
dhadak
'धड़क' के छठे दिन के कलेक्शन को देखकर इतना तो जरूर कह सकते हैं जाह्नवी की 'धड़क' सैराट की तरह जादू चलाने में नाकामयाब रही। 'सैराट' फिल्म का बजट महज 4 करोड़ था लेकिन फिल्म ने 100 करोड़ का बिजनेस किया था। फिलहाल इतना कह सकते हैं जाह्नवी और ईशान की जोड़ी लोगों को रास आई लेकिन कमाई के मामले में फिल्म पिछड़ गई है।