{"_id":"5bb7163c867a55741364c4d4","slug":"jharki-s-rani-laxmibai-movie-manikarnika-is-trapped-in-the-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'झांसी की रानी' बनते ही विवादों में आईं कंगना रनौत, जानिए 'मणिकर्णिका' से जुड़े सारे विवाद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'झांसी की रानी' बनते ही विवादों में आईं कंगना रनौत, जानिए 'मणिकर्णिका' से जुड़े सारे विवाद
Fri, 05 Oct 2018 01:39 PM IST
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
मनोरंजन डेस्क,अमर उजाला
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 12
Manikarnika
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन की आवाज के साथ एक भव्य सेट के बीच से गुजरती दिखती हैं कंगना रनौत। ये टीजर है 'मणिकर्णिका' फिल्म का जिसे गांधी जयंती पर लॉन्च किया गया है। पूरे टीजर में कंगना रनौत झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की शख़्सियत को दर्शाने की कोशिश करती हैं लेकिन इस फिल्म को शूट से टीजर तक पहुंचते-पहुंचते कई जंग लड़नी पड़ीं। विवादों का सिलसिला ऐसा चला कि अब तक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।
2 of 12
Manikarnika
विवाद का बीज 2015 में ही बो दिया गया था। 'मांझी', 'मंगल पांडे' जैसी फिल्में बना चुके केतन मेहता 2015 में कंगना रनौत से एक फिल्म का आइडिया लेकर मिले। उन्होंने कंगना को बताया कि वो रानी लक्ष्मीबाई पर फिल्म बनाना चाह रहे हैं। अपनी इस फिल्म के लिए उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई के किरदार के लिए कंगना को चुना और उनसे फिल्म से जुड़ी लगभग हर बात शेयर की।
3 of 12
manikarnika
कंगना ने उनकी इस फिल्म के लिए एक प्रोड्यूसर को ढ़ूंढा और प्रोड्यूसर कमल जैन झांसी की रानी की फौज में शामिल कर लिए गए। हालांकि केतन मेहता ने एक विदेशी प्रोड्यूसर को अपने साथ इस प्रोजेक्ट में जोड़ लिया था, लेकिन वह भारतीय प्रोड्यूसर की तलाश में भी थे और फिर कुछ ऐसा हुआ जिसकी केतन मेहता को उम्मीद नहीं थी। यहां उनसे हर स्तर पर इस फिल्म के आइडिया को लेकर बात चल ही रही थी कि उनको अखबार के जरिए पता चला कि कंगना ने साउथ के डायरेक्टर क्रिश के साथ ठीक इसी आइडिया पर एक फिल्म की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 12
manikarnika and mental hai kya
इसका पता चलते ही उन्होंने कंगना को लीगल नोटिस भेजा, लेकिन क्योंकि उन्होंने कंगना से इस फ़िल्म के बारे में केवल चर्चा की थी और किसी तरह का कागजी लेखा-जोखा नहीं किया था तो वह कंगना के खिलाफ कुछ कर नहीं पाए। कंगना का कहना था कि उन्होंने केतन मेहता के साथ कोई फिल्म साइन नहीं की थी। फिर केतन मेहता ने भी कबूला कि फिल्म के सिलसिले में किसी तरह की कागजी कार्रवाई नहीं हुई थी हालांकि उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर कंगना ने ठीक नहीं किया।
विज्ञापन
5 of 12
manikarnika
अब इस सेना की टुकड़ी में प्रोड्यूसर कमल जैन, कंगना रनौत और डायरेक्टर क्रिश थे। फिर इस सेना का विस्तार हुआ और एक्टर सोनू सूद, अंकिता लोखंडे, अतुल कुलकर्णी, सुरेश ओबेरॉय भी शामिल हुए और 2017 में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। मई 2017 में इस फिल्म का पहला पोस्टर बनारस में रिलीज किया गया क्योंकि झांसी की रानी का जन्म वाराणसी में हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।