फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Gossips: क्या वाकई बरेली के बाजार में गिरा था झुमका? बिग बी से भी इसका कनेक्शन, जानें गाने की कहानी

Tue, 11 Oct 2022 08:16 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 11 Oct 2022 08:16 PM IST
सार

मनोरंजन जगत में अक्सर फिल्मों और इसके कलाकारों से जुड़े कई किस्से और कहानियां सुनने को मिलते रहते हैं। फिल्मी गलियारों के इन किस्सों का जिक्र लोगों की जुबां पर रहता है।

विज्ञापन
Jhumka gira re Bareli ke bazar me was a real story of related to amitabh bachchan mother teji bachchan
Bollywood Gossips - फोटो : अमर उजाला

मनोरंजन जगत में अक्सर फिल्मों और इसके कलाकारों से जुड़े कई किस्से और कहानियां सुनने को मिलते रहते हैं। फिल्मी गलियारों के इन किस्सों का जिक्र लोगों की जुबां पर रहता है। सिने प्रेमी ना सिर्फ इन किस्सों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं, बल्कि अपने पसंदीदा कलाकारों के जीवन में भी काफी दिलचस्पी दिखाते हैं। लोगों की दिलचस्पी को देखते हुए अमर उजाला ने बॉलीवुड गॉसिप्स नाम की एक सीरीज की शुरुआत की है, जिसे पढ़कर आप फिल्मी गलियारों के इन किस्सों से रूबरू होंगे। इस सीरीज की 13वीं कड़ी में पेश है गुजरे जमाने की मशहूर गाने ‘झुमका गिरा रे’ से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा-

Jhumka gira re Bareli ke bazar me was a real story of related to amitabh bachchan mother teji bachchan
Bollywood Gossips - फोटो : Social media

हम सभी ने अपने जीवन में कभी ना कभी ‘झुमका गिरा रे बरेली में’, यह गाना सुना ही होगा। इस गाने को सुनते ही सभी के मन में एक ही विचार आता होगा यह फिल्म और गाना, जिसमें बरेली का जिक्र किया जा रहा है, इसी शहर पर आधारित होगी। साल 1966 में बनी फिल्म मेरा साया के इस मशहूर गाने में अभिनेत्री साधना ने अपनी अदाओं से सभी का दिल जीत लिया था। लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि जिस फिल्म का यह गाना है, उस फिल्म में दूर-दूर तक बरेली का कोई जिक्र भी नहीं है।

Karthikeya 2 On OTT: ओटीटी पर भी निखिल सिद्धार्थ की फिल्म सुपरहिट, 'कार्तिकेय 2' को दो दिन में सौ करोड़ ने देखा

Jhumka gira re Bareli ke bazar me was a real story of related to amitabh bachchan mother teji bachchan
Bollywood Gossips - फोटो : Social media

इतना ही नहीं इस गाने को बनाने के पीछे की घटना भी बिल्कुल असल है, जिसका संबंध बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की मां से है। बात उस दौर की है, जब अमिताभ बच्चन के माता-पिता हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन एक-दूसरे के नजदीक आ रहे ।थे इस दौरान दोनों एक शादी में शिरकत करने बरेली पहुंचे थे। वहां पहुंचते ही लोग उनसे कहने लगे कि अब तो आप दोनों ने एक-दूसरे से प्यार की बात कूबूल कर ली है। 

Double XL: हुमा कुरैशी-सोनाक्षी सिन्हा के साथ एक्टिंग में डेब्यू करेंगे शिखर धवन, 'डबल एक्सएल' में आएंगे नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
Jhumka gira re Bareli ke bazar me was a real story of related to amitabh bachchan mother teji bachchan
Bollywood Gossips - फोटो : Social media

इस दौरान लोगों का इन बातों से ध्यान भटकाने के लिए तेजी बच्चन अचानक ही बोल पड़ी कि मेरा झुमका तो बरेली के बाजार में गिर गया। इस किस्से से राज मेहंदी अली खान साहब भी वाकिफ थे। बस फिर क्या था मेरा साया के लिए गाना लिखते वक्त उन्हें यह वाक्या याद आ गया और उन्होंने फिल्म के लिए इस गाने को लिख डाला, जो बाद में दुनिया भर में काफी मशहूर हो गया। कौन जानता था कि बात टालने के लिए इस्तेमाल की गई एक पंक्ति आने वाले समय में हिंदी सिनेमा का एक मशहूर गाना बन जाएगा, जिसे आज भी लोग सुनना पसंद करते हैं।

Mulayam Singh Funeral: अमिताभ के जन्मदिन के बावजूद मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार में पहुंचे जया बच्चन और अभिषेक

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed