फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jhund: फिल्म देख भावुक हुए आमिर खान पर अमिताभ बच्चन ने दी प्रतिक्रिया, कहा- वह हमेशा से ही फिल्मों के अच्छे जज रहे हैं

Wed, 09 Mar 2022 11:52 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 09 Mar 2022 11:52 PM IST
सार

फिल्म इंडस्ट्री के शहंशाह अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म झुंड को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की इस फिल्म को दर्शकों से मिली- जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

विज्ञापन
Jhund: Amitabh Bachchan reacted to Aamir Khan getting emotional after watching his film said he has a habit of getting over excited
अमिताभ बच्चन,आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म इंडस्ट्री के शहंशाह अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी फिल्म झुंड को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन की इस फिल्म को दर्शकों से मिली- जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी बीच इंडस्ट्री में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर अभिनेता आमिर खान इस फिल्म को देखकर भावुक हो उठे और फिल्म में अमिताभ बच्चन के काम की जमकर तारीफ भी की।

वहीं फिल्म को देख भावुक हुए आमिर खान पर अब अमिताभ बच्चन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बिग बी ने आमिर द्वारा अपनी फिल्म और उनके अभिनय के लिए दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया हुए उन्हें धन्यवाद दिया है।

Jhund: Amitabh Bachchan reacted to Aamir Khan getting emotional after watching his film said he has a habit of getting over excited
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

अमिताभ बच्चन ने कहा कि आमिर को ओवरएक्साइटेड होने की आदत है। आमिर हमेशा से ही फिल्मों के बहुत अच्छे जज रहे हैं। इस दौरान बिग बी ने यह भी कहा कि वह बहुत आभारी हैं कि आमिर के पास उनकी फिल्म के बारे में कहने के लिए इस तरह के शब्द थे।

Jhund: Amitabh Bachchan reacted to Aamir Khan getting emotional after watching his film said he has a habit of getting over excited
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल अमिताभ बच्चन की फिल्म देख आमिर खान की आंखें नम हो गई थी। उन्होंने इस फिल्म को अमिताभ की महानतम फिल्मों में से एक बताया था। फिल्म देखने के बाद आमिर ने कहा था कि मेरे पास बोलने के लिए शब्द नहीं है। आपने भारत की भावनाओं को पकड़ा है और जिस तरह से आपने इसे किया है वह अविश्वसनीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jhund: Amitabh Bachchan reacted to Aamir Khan getting emotional after watching his film said he has a habit of getting over excited
झुंड - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की बात करें तो अमिताभ बच्चन स्टारर फिल्म झुंड को नागराज पोपटराव मंजुले द्वारा निर्देशित किया गया है। इससे पहले नागराज मंजुले मराठी फिल्म सैराट भी बना चुके हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन एक फुटबाल कोच विजय बरसे के किरदार में नजर आए हैं, जिन्होंने इस्लाम के बच्चों को खेलने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
Jhund: Amitabh Bachchan reacted to Aamir Khan getting emotional after watching his film said he has a habit of getting over excited
झुंड में अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा आकाश थोसर और रिंकू राजगुरु भी मुख्य किरदार में नजर आए हैं। इसके अलावा बिग बी के अन्य प्रोजेक्ट की बात की जाए तो अभिनेता जल्द ही कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अमिताभ बच्चन की इन फिल्मों में प्रोजेक्ट के, ब्रह्मास्त्र, रनवे 34 और गुड बाय जैसी फिल्में शामिल हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed