{"_id":"622b20c107f42128396259d8","slug":"jhund-box-office-collection-7th-day-amitabh-bachchan-starrer-movie-hits-11-crore-till-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jhund Collection Day 7: अमिताभ की 'झुंड' बॉक्स ऑफिस पर अब भी बनाए हुए है अपनी पकड़, 7वें दिन की इतने करोड़ की कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jhund Collection Day 7: अमिताभ की 'झुंड' बॉक्स ऑफिस पर अब भी बनाए हुए है अपनी पकड़, 7वें दिन की इतने करोड़ की कमाई
सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' 4 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। दर्शकों को फिल्म की कहानी और हमेशा की तरह अमिताभ बच्चन की एक्टिंग काफी ज्यादा पसंद आ रही है। अमिताभ बच्चन की इस फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये फिल्म अभी भी अपनी पकड़ बनाए हुए है। इस फिल्म ने भले ही धीमी रफ्तार के साथ शुरुआत की थी, लेकिन बाद में कमाई में थोड़ा उछाल देखने को मिला और अब फिल्म के सातवें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।
2 of 4
झुंड कलेक्शन
- फोटो : social media
फिल्म झुंड का सातवें दिन का कलेक्शन-
फिल्म झुंड में अमिताभ बच्चन ने एक बार फिर से अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया है। झुंड रोजाना बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ से अधिक की कमाई कर रही है और सातवें दिन भी फिल्म ने 1.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
3 of 4
झुंड
- फोटो : Instagram
फिल्म झुंड का अब तक का पूरा कलेक्शन-
अगर बात करें ओपनिंग डे की तो पहले दिन फिल्म झुंड ने 1. 50 करोड़ की कमाई की थी, दूसरे दिन कमाई में उछाल देखने को मिला और फिल्म ने 2.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तीसरे दिन भी झुंड ने अपनी मजबूती बनाए रखी और फिल्म ने 2.90 करोड़ का कारोबार किया। इसके बाद झुंड की रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई और चौथे दिन फिल्म ने 1.20, पांचवें दिन 1.30, छठे दिन 1.20 और अब सातवें दिन फिल्म ने 1.10 करोड़ की कमाई के साथ कुल मिलाकर 11.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
झुंड
- फोटो : इंस्टाग्राम
सामाजिक कार्यकर्ता विजय बरसे के जीवन पर आधारित है 'झुंड'
अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसकी कहानी सामाजिक कार्यकर्ता विजय बरसे के जीवन पर आधारित है। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने विजय बरसे का किरदार निभाया है। विजय बरसे ने झुग्गी-झोपड़ी के बच्चों को एक फुटबॉल टीम बनाने के लिए प्रेरित किया था। नागराज पोपटराव द्वार निर्देशित 'झुंड' में अमिताभ बच्चन ने हमेशा की तरह अपने किरदार को बखूबी निभाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।