{"_id":"5cf3c825bdec220771036b82","slug":"jiah-khan-death-anniversary-special-bollywood-stars-who-are-in-one-side-love-but-all-failed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एकतरफा प्यार के शिकार हुए थे ये 5 बॉलीवुड स्टार्स, एक को भी नसीब नहीं हुई मोहब्बत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एकतरफा प्यार के शिकार हुए थे ये 5 बॉलीवुड स्टार्स, एक को भी नसीब नहीं हुई मोहब्बत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 02 Jun 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Stars Who Are In One Side Love But All Failed
- फोटो : amar ujala
बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान की पुण्यतिथि 3 जून को होती है। फिल्म जगत के लिए अफेयर, प्यार, शादी और फिर तलाक की बातें शुरुआती अरसे से ही आम रही है। हिंदी सिनेमा और बॉलीवुड में एक बस यही चीज है जो आज तक भी नहीं बदली है। किसी अभिनेता और अभिनेत्री का नाम अफेयर को लेकर कब चर्चा में आ जाए कुछ भी नहीं कहा जा सकता। इस सबके अलावा एक रिश्ता और होता है जो कभी परवान नहीं चढ़ पाता। वो है एकतरफा प्यार। बॉलीवुड में कई स्टार्स ऐसे हैं जो एकतरफा प्यार की भेट चढ़े हैं। तो आइए बात करतें हैं इन 5 बॉलीवुड स्टार्स की।
Trending Videos
Jiah Khan
- फोटो : file photo
फिल्म अभिनेत्री जिया खान एक्टर सूरज पंचोली को दिलोजान से प्यार करती थीं। खबरों की मानें तो सूरज इस रिश्ते को लेकर गंंभीर नहीं दिखे। बताया जाता है कि जिया ने सूरज से शादी के लिए भी कहा था लेकिन अभिनेता ने ऐसा करने से मना कर दिया। जिया खान के घरवालों के अनुसार सूरज से दूर होने के कारण जिया खान ने आत्महत्या कर ली थी। जिया के घरवाले उनकी मौत का कारण सूरज को ही बताते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड
- फोटो : instagram
बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर करण जौहर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने करियर के शुरुआती दौर से ही उन्होंने फिल्म निर्देशन की कला को बारिकी से समझा। यही कारण है कि करण के निर्देशन में बनी फिल्म यशराज बैनर की फिल्मों को छूती हैं। करण 46 साल के हैं और अभी तक सिंगल हैं। ऐसा नहीं है कि उन्हें कभी किसी से प्यार नहीं हुआ।
गौरतलब है कि करण जौहर अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना को पसंद करते थे। खबरों कि मानें तो फिल्ममेकर ने अपने दिल की बात ट्विंकल के सामने रखी थीं। बताया जाता है कि अभिनेत्री ने बिना सोचे समझे इस प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया। करण का प्यार एकतरफा होने से कभी परवान ना चढ़ सका।

sanjeev kumar
- फोटो : file photo
हिंदी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता संजीव कुमार का अभिनय आज भी उनके फैन्स भूलते नहीं हैं। संजीव ने खिलौना, कोशिश, शोले, मौसम, पति पत्नी और वो, अंगूर जैसी हिट फिल्मों में अपने अभिनय का लोहा मनवाया। फिल्म इंडस्ट्री में काम करने के दौरान उन्हें हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से प्यार हो गया था।
माना जाता है कि अभिनेता ने हेमा के घर शादी का प्रस्ताव भी भेजा था, लेकिन हेमा के दिल में धर्मंद्र के लिए प्यार उमड़ रहा था। इसलिए हेमा ने संजीव के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। हेमा के इस फैसले के बाद संजीव मन ही मन टूट गए और कभी भी शादी न करने का फैसला लिया। ऐसे में वह शराब के भी आदी हो गए। वहीं, महज 47 साल की उम्र में ही दिल का दौरा पड़ने से 6 नवंबर 1985 को उनका निधन हो गया।

गुरुदत्त वहीदा
- फोटो : सोशल मीडिया
पुराने जमाने के अभिनेता, निर्माता और निर्देशक गुरु दत्त भी एकतरफा प्यार का शिकार हुए थे। हालांकि वह शादी शुदा थे, लेकिन जिस अभिनेत्री वहीदा रहमान को उन्होंने फिल्मों में लॉन्च किया था, उसी के प्यार में वह खुद को भूल बैठे थे। गुरु दत्त की पत्नी गीता दत्त थीं। गीता को वहीदा और गुरु दत्त के बीच बढ़ती नजदीकियों से परेशानी होने लगी थी। जब यह बात वहीदा को पता चली तो उन्होंने फैसला लिया कि वह न तो गुरु दत्त से मिलेंगी और न ही उनके साथ कोई फिल्म करेंगी।
वहीं, गुरुदत्त को वहीदा का ये फैसला अंदर-अंदर हो तोड़ता रहा और उन्होंने जरूरत से ज्यादा शराब पीना शुरू कर दिया। 10 अक्टूबर 1964 की सुबह गुरु दत्त पेढर रोड बॉम्बे में अपने बेड रूम में मृत पाये गये। ऐसा कहा जाता है कि उन्होंने पहले खूब शराब पी उसके बाद ढेर सारी नींद की गोलियां खा लीं। यही दुर्घटना उनकी मौत का कारण बनी। 'प्यासा' और 'कागज के फूल' जैसी क्लासिक फिल्मों के निर्माता गुरुदत्त के बेटे अरुण दत्त कहते हैं कि वह अक्सर चुप और गंभीर रहते थे।