दिवंगत अभिनेत्री जिया खान के ऊपर हाल ही में बीबीसी ने एक डॉक्यूमेंट्री बनाई है। जिसके बाद जिया खान एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। जिया खान ने 25 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत को करीब सात साल का समय बीत चुका है। लेकिन अब तक उनकी मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। हाल ही में जिया की डॉक्यूमेंट्री का दूसरा पार्ट सामने आया है। जिसमें जिया की बहन ने साजिद खान को लेकर कई खुलासे किए हैं।
साजिद खान ने जिया खान से कहा था 'टॉप उतारो', एक्ट्रेस की बहन ने किया चौंकाने वाला खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिया खान की डॉक्यूमेंट्री 'डेथ इन बॉलीवुड' का दूसरा एपिसोड सामने आया है। जिसकी एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में जिया की बहन ने साजिद खान को लेकर खुलासे किए हैं। इस वीडियो क्लिप में जिया की बहन करिश्मा कह रही हैं, 'रिहर्सल चल रही थी। वह (जिया) स्क्रिप्ट पढ़ रही थी और उसने (साजिद खान) उसे टॉप और ब्रा उतारने के लिए कहा। उसे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करे। उसने कहा कि अभी तो फिल्म शुरू भी नहीं हुई है और यह सब हो रहा है। वह घर आ गई और खूब रोई थी।'
आगे जिया की बहन करिश्मा ने बताया, "उसने कहा- 'मेरा करार है और अगर मैं फिल्म छोड़ दूंगी तो वे मेरे खिलाफ केस कर देंगे और मुझे बदनाम करेंगे। लेकिन अगर फिल्म करती हूं तो मेरा यौन उत्पीड़न होगा। यह हर हाल में कुछ खोने की स्थिति है।' इसलिए उसने वह फिल्म की।" इस दौरान करिश्मा ने अपने साथ हुए एक वाकये के बारे में भी बताया।
Reminder that Sajid Khan is not in jail yet. pic.twitter.com/cZ5I8Rrys0
करिश्मा ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा, "मुझे याद है कि मैं बड़ी बहन (जिया खान) के साथ साजिद खान के घर गई थी। उस वक्त बमुश्किल मैं 16 साल की थी। मैंने स्ट्रैपी टॉप पहना था और किचन टेबल पर बैठी थी। उसने (साजिद) मुझे घूरते हुए कहा- 'वह सेक्स चाहता है।' मेरी बहन जिया तुरंत मेरे बचाव में उतरी और बोली-'नहीं, तुम क्या बात कर रहे हो।' इस पर उसने कहा- 'देखो, वह किस तरह से बैठी है।' मेरी बहन ने कहा-'नहीं, वह मासूम है। अभी छोटी है। वह नहीं जानती कि वह क्या चाहती है।' उसके तुरंत बाद हम वहां से चले गए।"
गौरतलब है कि साल 2018 में जब #MeToo मूवमेंट चल रहा था उस समय कई महिलाओं ने साजिद खान के ऊपर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। बॉलीवुड की कई जानी- मानी अभिनेत्रियों का नाम इस लिस्ट में शामिल है। जिसके बाद हाउसफुल फ्रेंचाइजी से साजिद खान को हटा दिया गया था।
पढ़ें: सना खान ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर, पति सैयद अनस को इसलिए कहा 'शुक्रिया'