आलिया भट्ट जल्द ही फिल्म जिगरा में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ वेदांग रैना भी हैं। फिल्म का निर्देशन मोनिका ओ माय डार्लिंग बना चुके वासन बाला ने किया है। हाल ही में इस फिल्म की झलक सामने आई थी, जिसे देखने के बाद लोगों की उम्मीदें इस फिल्म से काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। फिल्म की लगातार हो रही चर्चाओं के बीच आपको बता दें कि इस फिल्म को निर्देशित करने के साथ ही वासन ने देबाशीष इरेंगबाम के साथ मिलकर इसे लिखा भी है। जिगरा की रिलीज से पहले आइए जानते हैं कि वासन किन-किन फिल्मों में अपनी लेखनी का जादू दिखा चुके हैं....
Vasan Bala: निर्देशक के साथ लेखक भी हैं वासन बाला, इन फिल्मों में दिखा चुके हैं कलम का जादू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2022 में आई इस फिल्म में राजकुमार राव और हुमा कुरैशी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म का निर्देशन वासन बाला ने किया था। वहीं, फिल्म के संवाद भी उन्होंने ही लिखे थे। दर्शकों ने इस फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया दी थी।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म 83 का निर्देशन कबीर खान ने किया था। फिल्म की पटकथा लिखने वालों में वासन बाला भी थे। हालांकि, यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। कम कलेक्शन की वजह से इस फिल्म को टिकट खिड़की पर फ्लॉप घोषित किया गया था।
मर्द को दर्द नहीं होता साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिमन्यू दसानी और राधिका मदान ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। निर्देशन के साथ वासन बाला ने इस फिल्म के संवाद भी लिखे थे। बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म नहीं चल सकी थी, लेकिन ओटीटी पर आने के बाद दर्शकों ने इसे पसंद किया था।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की शानदार फिल्मों में रमन राघव 2.0 का नाम भी जरूर शामिल किया जाता है। साल 2016 में आई इस फिल्म में उन्होंने एक सीरियल किलर का किरदार निभाया था। फिल्म में विक्की कौशल भी थे। वासन बाला ने इस फिल्म की लेखनी अनुराग कश्यप के साथ मिलकर की थी।