{"_id":"62d2ab9dde8732250641c1ba","slug":"jitendra-kumar-jaadugar-movie-is-real-or-fiction-know-about-neemuch-football-connection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jaadugar: 'सचिव जी' की 'जादूगर' की कहानी कितनी है असली? जानें नीमच का फुटबॉल कनेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jaadugar: 'सचिव जी' की 'जादूगर' की कहानी कितनी है असली? जानें नीमच का फुटबॉल कनेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Sat, 16 Jul 2022 05:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
जादूगर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डिजिटल की दुनिया में जितेंद्र कुमार एक बड़ा नाम हैं। उनकी गिनती प्रतिभाशाली अनिभेताओं में होती है। हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उनकी फिल्म 'जादूगर' रिलीज हुई है। इस फिल्म में जितेंद्र जादू के साथ फुटबॉल खेलते हुए नजर आए हैं। समीर सक्सेना के निर्देशन में बनी इस फिल्म को मिक्स्ड रिएक्शन मिले हैं। कुछ लोग फिल्म की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ का कहना है कि पंचायत के सचिव जी का जादू इस बार नहीं चल सका है। इन सबके बीच आज हम आपको यह बताने जा रहे हैं कि फिल्म की कहानी कितनी असली है और इसका नीमच से क्या कनेक्शन है।
2 of 4
जादूगर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
क्या है फिल्म की कहानी
फिल्म में एक्टर मीनू के किरदार में नजर आए हैं। मीनू को जादूगरी खूब पसंद है। इस बीच उसकी जिंदगी में एक लड़की की एंट्री हो जाती है। दोनों में प्यार हो जाता है और फिर आता है कहानी में ट्विस्ट। अपने प्यार को पाने के लिए उसे फुटबॉल के मैदान में अपनी प्रतिभा साबित करनी पड़ती है। यह पहला मौका नहीं है जब प्यार और स्पोर्ट्स का तड़का किसी फिल्म में एक साथ लगाया गया हो। इससे पहले भी कई फिल्मों में प्यार और खेल के कॉकटेल को दिखाया गया है। बता दें कि 'जादूगर' की कहानी पूरी तरह से फिल्मी है।
3 of 4
जादूगर
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है नीमच का फुटबॉल कनेक्शन?
मध्य प्रदेश का यह जिला खेलों की वजह से काफी फेमस है। नीमच को फुटबॉल का गढ़ माना जाता है। यहां के लोगों में फुटबॉल के प्रति गजब की दीवानगी देखने को मिलती है। अखबारों में अक्सर नीमच शहर में फुटबॉल प्रतियोगिताओं की खबरें पढ़ने को मिलती है। यही वजह है कि फिल्म में फुटबॉल की कहानी को दिखने के लिए डायरेक्टर को इस शहर से बेहतर कोई जगह नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जादूगर
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले जितेंद्र एक्टिंग की दुनिया में बहुत कम समय में लोगों के दिलों में जगह बना चुके हैं। अपने करियर में उन्होंने फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज में काम किया है। उन्हें कोटा फैक्ट्री, पर्मानेंट रूममेट्स, पंचायत जैसी वेब सीरीज के लिए जाना जाता है। वेब शो के अलावा वह 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' 'चमन बहार' जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।