फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt Pregnancy: आलिया भट्ट की प्रेग्नेंसी ने बढ़ाई पिता महेश भट्ट की टेंशन, बोले- यह रोल निभाना थोड़ा...

Sat, 16 Jul 2022 05:36 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sat, 16 Jul 2022 05:36 PM IST
विज्ञापन
Mahesh Bhatt Reacted on Alia Bhatt Pregnancy, said this role will be difficult one to play
आलिया भट्ट और महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म निर्माता और आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट अपने जीवन में एक नई जिम्मेदारी निभाने के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। जल्द ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपने पहले बच्चे का इस दुनिया में स्वागत करने वाले हैं और ऐसे में महेश भट्ट नाना बन जाएंगे। ऐसे में महेश भट्ट ने बेटी आलिया की प्रेग्नेंसी पर रिएक्ट किया है।

Mahesh Bhatt Reacted on Alia Bhatt Pregnancy, said this role will be difficult one to play
महेश भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, 73 वर्षीय फिल्म निर्माता ने महेश भट्ट ने एक चैट शो में हिस्सा लिया था। इस दौरान उन्होंने नाना बनने की खुशी जताने के साथ ही आलिया भट्ट को लेकर भी बात की। महेश भट्ट से जब नाना बनने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा रोल है जिसे निभाना उनके लिए थोड़ा मुश्किल होगा।

Mahesh Bhatt Reacted on Alia Bhatt Pregnancy, said this role will be difficult one to play
महेश भट्ट-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने कहा, 'मुझे अभी पिता की भूमिका से बाहर आना बाकी है। जब आपकी एक बेटी है जो इतनी प्रतिभाशाली है, और आपको उसकी सभी उपलब्धियों पर इतना गर्व है और आपको पता चलता है कि वह जल्द ही मां बनने वाली है, तो आप आकाश को देखते हैं और जीवन और प्रकृति की सुंदरता के बारे में आश्चर्य करते हैं।' इससे पहले भी एक इंटरव्यू के दौरान महेश भट्ट ने कहा था कि आलिया और रणबीर का बच्चा अनोखा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mahesh Bhatt Reacted on Alia Bhatt Pregnancy, said this role will be difficult one to play
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा फैंस के साथ साझा की थी। आलिया और रणबीर 2017 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे और उन्हेंने इसी साल अप्रैल में दोनों ने शादी की थी। वहीं, अब दोनों पहली बार अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' में भी साथ दिखाई देने वाले हैं। यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज होगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed