सब्सक्राइब करें

Ott Platform: यूथ की आवाज हैं जीतू भैया उर्फ जितेंद्र, ना हो यकीन तो देखें उनकी ये बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 21 Nov 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
Jitu bhaiya aka jitenda kumar won heart of audience with his performance in panchayat chaman bahar shubh mangal jyada saavdhan on prime video netflix tvf
जितेंद्र - फोटो : Instagram

हर आंखों में कुछ कर गुजर जाने का सपना तो होता है लेकिन उन सपनों को पूरा करने की हिम्मत हर किसी में नहीं होती। बहुत से लोग हैं जो हीरो बनने का सपना लेकर फिल्म इंडस्ट्री में आते हैं और फिर जिन्हें सही वक्त पर सही मौका मिलता है वह दर्शकों के दिलों में छा जाते हैं। इसमें यूथ की आवाज कहे जाने वाले जितेंद्र का नाम शामिल हैं जिन्होंने वेब सीरीज और फिल्मों में धमाकेदार परफॉर्मेंस से हर किसी को अपना दिवाना बनाया है।



वेब सीरीज पर चलता है जितेंद्र का जादू

वह कितने शानदार अभिनेता हैं इस बात को तो हर कोई जान गया है लेकिन अगर आपको अभी भी जितेंद्र कुमार की प्रतिभा पर संदेह हो तो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद उनकी फिल्में और वेब सीरीज देखकर अपना अपना संदेह भी दूर कर सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं जितेंद्र कुमार की कुछ बेहतरीन वेब सीरीज और फिल्मों के बारे में।

Trending Videos
Jitu bhaiya aka jitenda kumar won heart of audience with his performance in panchayat chaman bahar shubh mangal jyada saavdhan on prime video netflix tvf
शुभ मंगल ज्यादा सावधान - फोटो : सोशल मीडिया

शुभ मंगल ज्यादा सावधान

जितेंद्र को यूथ की आवाज कहने की वजह यही है कि वह ऐसे कॉन्सेप्ट बेझिझक चुनते हैं जो आज के वक्त और माहौल के हिसाब से कहना जरूरी है। फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान में जितेंद्र ने एक ऐसे लड़के का किरदार निभाया था जो लड़की नहीं बल्कि लड़के से प्यार करता है। सैमलैंगिकता को फिल्मों में हमेशा से मजाक के तौर पर दिखाया जाता रहा है लेकिन पिछले कुछ सालों से इस मानसिकता में बदलाव दिखा है। फिल्म में भी यही दिखाया गया था कि दो लड़के कैसे जमाने से लड़ने से पहले अपने परिवार से लड़ते हैं ताकि उनके रिश्ते को स्वीकृति मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jitu bhaiya aka jitenda kumar won heart of audience with his performance in panchayat chaman bahar shubh mangal jyada saavdhan on prime video netflix tvf
कोटा फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला मुंबई

कोटा फैक्ट्री

हर साल हजारों की संख्या में देशभर से आईआईटी की पढ़ाई करने राजस्थान कोटा आते हैं। उन्हीं के संघर्ष और जिंदगी की लड़ाई को कहानी की शक्ल देकर कोटा फैक्ट्री वेब सीरीज बनाई गई। यह कहानी वैभव नाम के एक लड़के की है जो आईआईटी करने आता है और वहां उसे किन किन चीजों का सामना करना पड़ता है। सीरीज में जितेंद्र ने एक टीचर की भूमिका निभाई है जो सिर्फ पढ़ाई ही नहीं बल्कि जिंदगी की बातें बताता है और वैभव का उन बातों पर गहरा असर पड़ता है।

Jitu bhaiya aka jitenda kumar won heart of audience with his performance in panchayat chaman bahar shubh mangal jyada saavdhan on prime video netflix tvf
जीतेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

पंचायत

अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध इस सीरीज को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके बड़ी कंपनी में काम करने का सपना देखने वाले अभिषेक को जब फूलेरा गांव में काम करने का मौका मिलता है तो उसकी जिंदगी में अंधेरा छा जाता है। गांव की लाइफस्टाइल अपनाने से लेकर वहां उसे कौन कौन सा संघर्ष करना होता है यह इस सीरीज में दिखाया गया। इस सीरीज के मुख्य हीरो हैं जितेंद्र जिन्होंने अपने अभिनय से एक बार फिर सबका दिल जीत लिया।

विज्ञापन
Jitu bhaiya aka jitenda kumar won heart of audience with his performance in panchayat chaman bahar shubh mangal jyada saavdhan on prime video netflix tvf
जितेंद्र कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

 बैचलर्स 2

जितेंद्र कुमार, जसमित सिंह भाटिया, शिवांकित सिंह परिहार, गोपाल दत्त के अभिनय से सजी वेब सीरीज बैचलर्स आपको हंसा हंसा कर लोट पोट कर देगी। इस सीरीज में ऐसी ही दोस्तों की कहानी दिखाई गई है जो हर मुश्किल का  सामने बेहद निडर अंदाज में करते हैं और उनकी समस्या के बदले जो हल निकलता है वह और भी मजेदार होता है।टीवीएफ पर मौजूद इस सीरीज में जितेंद्र कुमार का अभिनय बेहद शानदार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed