फीस को लेकर दिल्ली में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में विश्वविद्यालय की हॉस्टल की फीस को बढ़ाया गया है, जिसको लेकर छात्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों का प्रदर्शन सोमवार को उस समय उग्र हो गया था जब दिल्ली पुलिस ने छात्रों के खिलाफ लाठीचार्ज शुरू कर गिया था। दिल्ली पुलिस की इस कार्रवाई की लोगों ने निंदा की है। वहीं अब इस मामले में फिल्मी सितारे भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
JNU छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर भड़के फिल्मी सितारे,पूजा भट्ट-स्वरा भास्कर ने किया ट्वीट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर और पूजा भट्ट ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया है। स्वरा भास्कर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर जेएनयू छात्रों और दिल्ली पुलिस के बीच हुई झड़प की तस्वीरों को साझा किया है। इस तस्वीर को साझा करते हुए स्वरा ने कैप्शन में लिखा- 'जेएनयू के छात्र गरीबी में पैदा हुए भारत के वर्तमान और होने वाले बच्चों के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। आखिर क्यों उच्च शिक्षा केवल अमीरों को ही हासिल हो?'
#JNU students protesting #JNUFeeHike are protesting on behalf of all the children in india born into and who will be born into lower income & lower middle income groups. Why should quality higher education be a commodity only the privileged can access? Pic: Noushad & Sarika. pic.twitter.com/qOxS6QAsSa
स्वरा भास्कर के अलावा अभिनेत्री पूजा भट्ट ने भी जेएनयू विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- 'शिक्षा किसी का विशेषाधिकार नहीं है बल्कि साफ हवा में सांस लेने की तरह का हर एक का अधिकार है। यह देखना दुखद है कि पुलिस जेएनयू के छात्रों के साथ कैसा क्रूर व्यवहार कर रही है। क्या वह लोग भूल गए हैं कि उनकी ड्यूटी सुरक्षा देने की है। हिंसा का सहारा क्यों? वो भी छात्रों के साथ? दुखद है।'
Education is not a privilege. It is as much of a right as breathing clean air. Very disturbing to see the police behave in this brutal manner with students from #JNU. Do they forget that their primary duty is to serve and protect? Why resort to violence? Against students? Tragic.
वहीं जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हॉस्टल फीस बढ़ोतरी के मामले में छात्रों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इजाजत नहीं मिलने के बावजूद छात्रों ने सोमवार को मार्च निकालकर संसद भवन तक पहुंचने की कोशिश की। इस दौरान विद्यार्थी पुलिस से भिड़ गए। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को दक्षिण-पश्चिम जिले के किशनगढ़ और दक्षिण दिल्ली के लोधी कॉलोनी थाने में दो एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस ने अज्ञात छात्रों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, ड्यूटी के दौरान हमला करने, उपद्रव करने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले में कार्रवाई करने के बजाए माहौल ठंडा होने का इंतजार कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में सबूत इकट्ठा किए जा रहे हैं। माहौल ठंडा होने के बाद जल्द ही छात्रों से पूछताछ कर कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल छात्रों की ओर से अब तक कोई शिकायत नही मिली है।
पढ़ें: मोतीचूर चकनाचूर की निर्देशक ने दर्शकों से की ये फिल्म न देखने की अपील, रुपयों को लेकर हुआ विवाद