{"_id":"5ac899d54f1c1bd7618b605a","slug":"jodhpur-black-buck-case-salman-khan-bail-here-is-lawyers-arguments","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान के पक्ष में गईं ये 4 दमदार दलीलें, जिसके आधार पर आसानी से मिल गई जमानत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान के पक्ष में गईं ये 4 दमदार दलीलें, जिसके आधार पर आसानी से मिल गई जमानत
Sun, 08 Apr 2018 08:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 08 Apr 2018 08:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
20 साल पुराने काला हिरण शिकार केस में दोषी पाए जाने के बाद दो दिन से जेल में बंद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को जमानत मिल गई है। जिसके बाद उनके फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। सलमान के वकील ने कोर्ट में जो दलीलें दी उसके बाद सेशन कोर्ट से जमानत मिल गई।
2 of 5
सलमान खान
1. सलमान खान को जमानत के लिए वकील महेश बोहरा ने गवाहों पर सवाल खड़ा करते हुए उन्हें विश्वसनीय नहीं बताया। सलमान के खिलाफ मुख्य गवाह पूरनचंद हैं जो 20 साल से लगातर गवाही देने के लिए कोर्ट में पहुंचते रहे हैं।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : self
2. सलमान के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि जब आधी रात के बाद बिल्कुल ही अंधेरा हो गया तब बिश्नोई (गवाह) ने सलमान खान को पहचाना कैसे। बता दें कि बिश्नोई ने कोर्ट में जिप्सी लेकर भागे सलमान और सैफ को पहचानने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
salman khan
3. काला हिरण केस में भले ही सलमान खान को सजा सुनाई गई लेकिन सैफ अली खान, तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे को आरोपों से बरी कर दिया गया। ऐसे में बचाव पक्ष का कहना था कि जब सब को बरी कर दिया गया तो सलमान खान ही दोषी क्यों। सलमान खान को भी संदेह का लाभ मिलना चाहिए। निश्चित रूप से जज ने वकील की इस दलील पर गौर किया।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
4. सलमान के वकील ने कोर्ट में यह तर्क भी दिया कि राजस्थान हाईकोर्ट ने बाकी सब मामलों में सलमान खान को बरी कर दिया है। उनका कहना है कि सलमान खान हर बार कोर्ट की सुनवाई के दौरान मौजूद रहे हैं। उनके अच्छे बर्ताव की वजह से भी उन्हें जमानत मिलनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।