फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेश जाने के लिए सलमान को नहीं लेनी होगी कोर्ट से इजाजत, जोधपुर सेशन ने दी राहत

Fri, 07 Sep 2018 06:28 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Sep 2018 06:28 AM IST
विज्ञापन
jodhpur court allow to salman khan to travel abroad
सलमान खान

बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान के बुधवार को एक बेहद ही अच्छी खबर आई। दरअसल जोधपुर सेशन कोर्ट ने सलमान को विदेश जाने की छूट दे दी है। इससे पहले उन्हें विदेश जाने के लिए हर बार कोर्ट से इजाजत लेनी होती थी लेकिन इस फैसले के बाद अब उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं होगी। अब वह बिना इजाजत के विदेश यात्रा कर सकेंगे। 


 

jodhpur court allow to salman khan to travel abroad
सलमान खान
जानकारी के मुताबिक सलमान के वकील ने जोशपुर सेशन कोर्ट में एक अर्जी डाली थी जिसमें सलमान को विदेश जाने के लिए कोर्ट से बार-बार इजाजत न लेने की छूट दी जाए। कोर्ट ने उनकी इस अर्जी को स्वीकार कर लिया है, जिससे सलमान को बड़ी राहत मिली है। 

 
jodhpur court allow to salman khan to travel abroad
saleem khan and salman khan
कोर्ट के फैसले के बाद सलमान के वकील हस्तीमल सारस्वत ने कहा कि अब सलमान को विदेश जाने के लिए हर बार कोर्ट से परमिशन लेने की जरूरत नहीं है। हमने कोर्ट ने इसे लेकर एक अर्जी डाली थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। हालांकि अब सलमान को कोर्ट को बस बाहर जाने की जानकारी देनी होगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
jodhpur court allow to salman khan to travel abroad
salman khan
गौरतलब है कि सलमान खान पर काला हिरण के शिकार मामले में जोधपुर सेशन कोर्ट में 5 साल की सजा पर सुनवाई चल रही है। इसी वजह से कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि सलमान जब भी विदेश जाएंगे तो उन्हें पहले कोर्ट से परमिशन लेनी होगी, लेकिन अब कोर्ट के नए फैसले के बाद उन्हें ऐसा नहीं करना पड़ेगा। 

 
विज्ञापन
jodhpur court allow to salman khan to travel abroad
सलमान खान
वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी मोस्ट अवेडेट फिल्म 'भारत' की शूटिंग माल्टा में कर रहे हैं। इसके अलावा वह विवादित टीवी शो बिग बॉस 12 की शूटिंग भी कर रहे हैं। हाल ही में इसका ग्रैंड प्रीमियर गोवा में रखा गया था जहां पर सलमान भी मौजूद थे। उनका यह शो 16 सितंबर से प्रसारित होगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed