{"_id":"60e1a203441d7b7c0d296cc1","slug":"john-abraham-and-bipasha-basu-were-in-a-serious-relationship-actress-once-talked-about-their-breakup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अधूरी मोहब्बत: क्यों टूटा था जॉन-बिपाशा का रिश्ता? अभिनेत्री ने किया था चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अधूरी मोहब्बत: क्यों टूटा था जॉन-बिपाशा का रिश्ता? अभिनेत्री ने किया था चौंकाने वाला खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sun, 04 Jul 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
बिपाशा बसु, जॉन अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्यार दीवाना-मस्ताना जरूर होता है, लेकिन प्यार का ये रिश्ता अंजाम तक पहुंचे ये जरूरी नहीं है। बॉलीवुड की गलियों में बहुत सी ऐसी प्रेम कहानी देखने को मिली जिन्हें देखकर लगा कि वो एक दो जिस्म एक जान हैं, लेकिन उनका रिश्ता कुछ सालों बाद टूट गया। बॉलीवुड में बहुत सी जोड़िया ऐसी थीं जिन्हें फैंस बहुत पसंद करते थे, लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया। ऐसी ही एक जोड़ी थी जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु की जिनकी केमेस्ट्री फैंस को काफी पसंद आई थी। जॉन और बिपाशा ने कई फिल्मों में साथ काम किया था और उनके बीच की सिजलिंग केमेस्ट्री दर्शकों के दिलों में आग लगा देती थी।
क्यों टूटा था जॉन-बिपाशा का रिश्ता
वहीं असल जिंदगी में भी जॉन और बिपाशा रिलेशनशिप में आ गए थे। यहां तक कि उन्होंने अपना रिश्ता मीडिया से छिपाया भी नहीं था और हर जगह खुलकर साथ नजर आते थे। जॉन और बिपाशा की नजदीकियां फिल्म 'जिस्म' के सेट पर बढ़ी थी और इस फिर दोनों ने अपना रिश्ता आधिकारिक कर दिया था और लिव इन में रहने लगे थे। हालांकि आज इन दोनों सितारों का नाम एक साथ नहीं लिया जाता है। 9 साल तक रिलेशिनशिप में रहने वाले जॉन और बिपाशा क्यों अलग हुए थे इसका खुलासा एक बार बिपाशा बसु ने किया था।
2 of 5
जॉन अब्राहम, बिपाशा बासु
- फोटो : Social Media
जॉन और बिपाशा साथ में काफी अच्छे लगते थे। सिर्फ फिल्मी पर्दे पर ही नहीं बल्कि पार्टीज और अवॉर्ड शोज में भी साथ नजर आते थे। दोनों की बॉन्डिंग देखकर ऐसा लगता था कि जल्द ही ये कपल शादी के बंधन मे बंध जाएगा, लेकिन अचानक से दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ गई और फैंस हैरान रह गए। उनके ब्रेकअप को लेकर कई कयास लगाए गए थे। ऐसा कहा गया कि बिपाशा जॉन से शादी करना चाहती थीं, लेकिन जॉन शादी करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। इसके चलते उनका रिश्ता टूट गया।
3 of 5
बिपाशा बसु
- फोटो : इंस्टाग्राम
बिपाशा बसु ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, 'मेरे साथ जो हुआ उसके लिए केवल मैं जिम्मेदार हूं। मैंने अपने आपको इस परिस्थिति में खुद डाला है। जो कोई भी आपको जीवन में नीचे खींचने की कोशिश करे उसे आपके जीवन में होना ही नहीं चाहिए'। बिपाशा ने जॉन का नाम तो नहीं लिया लेकिन उनकी बातों से पता चल गया कि वो जॉन के बारे में बात कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बिपाशा बसु
- फोटो : सोशल मीडिया
बिपाशा ने कहा था कि उन्होंने अपना पूरा रिश्ता बेहद ईमानदारी से निभाया था। उन्होंने अपने रिश्ते को काम से ज्यादा अहमियत दी थी। बिपाशा ने कहा था कि, 'अपने रिश्ते के लिए उन्होंने बहुत से प्रोजेक्ट भी छोड़ दिए हालांकि उन्हें बदले में वो प्यार और सम्मान नहीं मिला जिसकी वो हकदार थीं और इसके चलते उन्हें अपना रिश्ता तोड़ना पड़ा'।
विज्ञापन
5 of 5
जॉन, प्रिया, बिपाशा, करण
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि जॉन अब्राहम ने प्रिया रुंचल से शादी की है। उन्होंने बेहद गुपचुप तरीके से प्रिया से शादी रचाई थी। उनकी शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर नजर नहीं आती है। वहीं बात करें बिपाशा की तो उन्होंने करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई है। करण और बिपाशा की शादी बेहद धूमधाम से पंजाबी और बंगाली स्टाइल में की गई थी। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।