{"_id":"5cf9d7c7bdec22077c357b1b","slug":"john-abraham-and-priya-runchal-wedding-anniversary-know-why-he-broke-up-with-bipasha-basu","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिपाशा को नहीं लग पाई थी जॉन और प्रिया के रिश्ते की भनक, 9 साल का रिश्ता तोड़ गुपचुप रचा ली थी शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बिपाशा को नहीं लग पाई थी जॉन और प्रिया के रिश्ते की भनक, 9 साल का रिश्ता तोड़ गुपचुप रचा ली थी शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 07 Jun 2019 02:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
john abraham
- फोटो : social media
Link Copied
जॉन अब्राहम आज अपनी 5वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं । जॉन ने साल 2014 में प्रिया रुंचाल से शादी की थी । ये शादी गुपचुप तरीके से हुई थी । शादी में इंडस्ट्री के कुछ लोग ही शामिल हुए थे । जॉन की पत्नी प्रिया लाइम लाइम से दूर रहती हैं । कभी-कभी ही कैमरे के सामने आती हैं वो भी जॉन के साथ । जॉन और प्रिया अपनी मैरिड लाइफ एंज्वॉय कर रहे हैं ।
Trending Videos
2 of 7
John Abraham, Priya Runchal
- फोटो : instagram
प्रिया से पहले जॉन, बिपाशा बसु के साथ रिलेशन में थे । दोनों ने खुद अपने रिश्ते को स्वीकार किया था । यहां तक कि बात शादी तक भी पहुंच गई थी । इसके बाद अचानक कुछ ऐसा हुआ कि जॉन ने प्रिया से सीक्रेट मैरिज कर ली । इसकी भनक बिपाशा को भी नहीं लग पाई थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
John Abraham
- फोटो : twitter
शादी के बाद इस बात का खुलासा हुआ था कि बिपाश और जॉन अलग हो चुके हैं । दोनों के ब्रेकअप और जॉन की सीक्रेट वेडिंग से पूरा बॉलीवुड हैरान था । जानते हैं दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ था... जॉन और बिपाशा ने अपने करियर की शुरुआत एक साथ की थी । दोनों ने साथ में कई हिट फिल्में दीं ।
4 of 7
John Abraham, Priya Runchal
- फोटो : instagram
फिल्मों का रोमांस जल्द ही रियल लाइफ रोमांस में तब्दील हो गया । पहले दोनों की शादी की खबर आई फिर अचानक ब्रेकअप की । ब्रेकअप का खुलासा जॉन के एक ट्वीट से हुआ था । दरअसल, साल 2014 में नए साल की बधाई देते हुए जॉन ने लिखा- नए साल की सबको बधाई, लव जॉन और प्रिया ।
विज्ञापन
5 of 7
john abraham
जॉन के गलती से हुए इस ट्वीट के बाद बिपाशा को दोनों के रिश्ते की खबर लगी थी । बिपाशा ने ब्रेकअप के बारे में एक इंटरव्यू में कहा था, "मेरे लिए ब्रेकअप से निकल पाना बहुत मुश्किल था । मुझे अचानक से पता चला कि जिसके साथ मैं हूं वो किसी और के साथ रिलेशन में है । मैंने अपने रिश्ते को वक्त देने के लिए सोशल लाइफ खत्म कर दी । फिल्में छोड़ दीं । ये सब किसी सेटबैक से कम नहीं था ।"
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X