बॉलीवुड इंडस्ट्री में सीक्वल का ट्रेंड चल रहा है। बॉलीवुड की सबसे फेमस फ्रेंचाइजी 'धूम' से कई बड़े एक्टर्स का नाम जुड़ा है। फैंस ने इस फिल्म के हर सीक्वल को अपना खूब प्यार दिया है। इस फिल्म के पहले पार्ट में जॉन और उनकी बाइक ने दर्शकों को बीच काफी लोकप्रियता कमाई थी। अब खबर आ रही है कि जॉन एक बार फिर ‘धूम 4’ का हिस्सा बनने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है।
Dhoom 4: 'पठान' के बाद फिर शाहरुख के साथ धमाल मचाने को तैयार जॉन अब्राहम, 'धूम' के सीक्वल में आएंगे नजर?
‘धूम’ फ्रेंचाइजी हमेशा ही ऑडियंस के मन पसंद फ्रेंचाइजी का हिस्सा रही है। फिल्म के पहले पार्ट में एक तरफ तो जहां जॉन ने अपने स्टाइल से सबको हैरान कर दिया था। वहीं, इसके दूसरे पार्ट में ऋतिक रोशन और उनके नए अवतार ने दिल जीता, जबकि तीसरे में आमिर खान को पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में दिखाया गया।
Sidhant Gupta: जुबली के जय खन्ना ने किया जम्मू का नाम रौशन, अब तक बंद नहीं हो रही पिता के फोन की घंटियां
अब ‘धूम 4’ की कास्टिंग को लेकर काफी अफवाहें उड़ रही है, जिसमें कुछ का दावा है कि इसमें शाहरुख खान को लीड रोल में लिया जाएगा। अब हाल ही में, इस फिल्म के लिए जॉन का नाम काफी तेजी से उड़ रहा है और कहा जा रहा है कि इस फिल्म में वह एक बार फिर शाहरुख खान के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगे।
Armaan Jain: अरमान जैन ने दिखाई बेटे की पहली झलक, पत्नी अनीसा संग कुछ इस अंदाज में किया न्यू बेबी का स्वागत
शाहरुख और जॉन की फिल्म ‘पठान’ ने दर्शकों के बीच राफी अच्छी लोकप्रियता बटोरी है। विलेन के रोल में जॉन को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जॉन के विलेन किरदार को दर्शकों ने बहुत पसंद किया इसलिए अब यशराज फिल्म्स उन्हें एक बार फिर निगेटिव रोल में लेना चाहते हैं और इसी को लेकर जॉन को कई मौकों पर इन मीटिंग्स में देखा गया है।
Bollywood Actresses: अनुष्का से लेकर आलिया तक, जानें कितने थे 10वीं क्लास में आपके फेवरेट एक्ट्रेस के मार्क्स
खबरों की मानें तो मेकर्स ने यह फैसला इसलिए किया क्योंकि धूम का पहला पार्ट सुपरहिट गया था और फिल्म में जॉन का कैरेक्टर मर चुका था या वह भाग गया था। इसका पता नहीं चल पाया। इस चीज को देखते हुए उन्हें ‘धूम’ फ्रेंचाइजी में वापसी करते हुए देखा जा सकता है।