सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

John Abraham: जॉन अब्राहम ने अपनी अगली फिल्म पर खोले पत्ते, इस पुलिस अधिकारी की बायोपिक में आएंगे नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 26 May 2025 09:01 PM IST
सार

John Abraham Next Film: अभिनेता जॉन अब्राहम को इस साल मार्च में फिल्म 'द डिप्लोमैट' में देखा गया, जो एक बायोपिक है। एक्टर ने अपनी अगली फिल्म का खुलासा किया है। वह भी बायोपिक ही है। 

विज्ञापन
John Abraham confirms doing Rakesh maria biopic at a book launch event Know details here
बुक लॉन्च इवेंट में जॉन अब्राहम व अन्य - फोटो : अमर उजाला

जॉन अब्राहम को बायोपिक 'द डिप्लोमैट' में अपनी अदाकारी के लिए दर्शकों से खूब तारीफें मिलीं। इसी साल मार्च में रिलीज हुई इस फिल्म को क्रिटिक्स ने भी सराहा। जॉन अब अगली फिल्म की तैयारी में जुटे हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनकी अगली फिल्म भी बायोपिक है, जिस पर जॉन ने पत्ते खोल दिए हैं। जॉन अब्राहम ने एक इवेंट में पुष्टि की है कि वे राकेश मारिया की बायोपिक कर रहे हैं। 

Trending Videos
John Abraham confirms doing Rakesh maria biopic at a book launch event Know details here
बुक लॉन्च इवेंट में जॉन अब्राहम व अन्य - फोटो : अमर उजाला

अगली फिल्म पर जॉन अब्राहम का खुलासा
जॉन अब्राहम आज सोमवार को 'लक्कड़बग्घा: द प्रोलॉग' के लॉन्च इवेंट में शामिल हुए। इस ग्राफिक नॉवेल के लॉन्च इवेंट में अभिनेता ने अपनी अगली फिल्म को लेकर बात की। जॉन ने कंफर्म किया कि वे राकेश मारिया की बायोपिक कर रहे हैं। एक्टर ने यह भी बताया कि फिलहाल उनका जो लुक है, वह इसी बायोपिक के लिए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
John Abraham confirms doing Rakesh maria biopic at a book launch event Know details here
बुक लॉन्च इवेंट में जॉन अब्राहम व अन्य - फोटो : अमर उजाला

इस बुक लॉन्च इवेंट में की पुष्टि
कॉमिक बुक 'लक्कड़बग्घा: द प्रोलॉग' के लॉन्च इवेंट में पहुंचे जॉन अब्राहम ने कहा कि वे राकेश मारिया के जीवन पर आधारित फिल्म कर रहे हैं। उनसे जब पूछा गया कि क्या उनका नया लुक उसी फिल्म के लिए है? इस पर एक्टर ने कहा, 'हां'। साथ ही अपना अनुभव भी बताया। जॉन ने कहा कि फिल्म में काम करने का अनुभव काफी अच्छा रहा है।

John Abraham confirms doing Rakesh maria biopic at a book launch event Know details here
बुक लॉन्च इवेंट में जॉन अब्राहम व अन्य - फोटो : अमर उजाला

फिल्म पर बाकी डिटेल्स आना बाकी
हालांकि, अभिनेता ने फिल्म के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। इवेंट में जॉन ने 'लक्कड़बग्घा: द प्रोलॉग' ग्राफिक नॉवेल लॉन्च की। इसे एक्टर-फिल्ममेकर अंशुमान झा ने लिखा है। अमेरिकन कॉमिक बुक आर्टिस्ट ब्रिटेन पेक ने इलस्ट्रेट किया है। यह ग्राफिक नॉवेल 2023 में आई फिल्म लक्कड़बग्घा पर आधारित है। इवेंट में जॉन अब्राहम के साथ फिल्म की कास्ट और टीम भी मौजूद रही। इसमें रिद्धि डोगरा भी शामिल थीं।

Bhool Chuk Maaf Box Office: सोमवार को भूल चूक माफ को कैसा मिला रिस्पांस, जानिए चौथे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

विज्ञापन
John Abraham confirms doing Rakesh maria biopic at a book launch event Know details here
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम-@thejohnabraham

कौन हैं राकेश मारिया?
यह ग्राफिक नॉवेल इस फ्रैंचाइजी का पहला कॉमिक बुक एडिशन है और इसे पहली बार इस तरह पेश किया गया है। जॉन अब्रहाम खुद एक एक्टिव एनिमल लवर हैं। वे PETA इंडिया के ऑनरेरी डायरेक्टर भी हैं। बता दें कि राकेश मारिया एक पूर्व भारतीय पुलिस अधिकारी हैं। उन्होंने 1981 बैच से सिविल सेवा परीक्षा पास की। राकेश मारिया को 2008 में 26/11 के मुंबई हमलों  जांच की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने इस मामले की जांच की। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed