{"_id":"67ded1c523ec7255f20928a2","slug":"john-abraham-film-the-diplomat-day-9-box-office-collection-movie-earning-effect-by-ipl-2025-03-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Diplomat Day 9: ‘द डिप्लोमैट’ के ठहरने लगे कदम, जानिए 9वें दिन कितना रहा जॉन अब्राहम की फिल्म का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
The Diplomat Day 9: ‘द डिप्लोमैट’ के ठहरने लगे कदम, जानिए 9वें दिन कितना रहा जॉन अब्राहम की फिल्म का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sat, 22 Mar 2025 08:37 PM IST
सार
The Diplomat Movie Day Box Office Collection Day 9: जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ दर्शकों का दिल जीत में नाकामयाब नजर आ रही है। फिल्म की अब तक की कमाई बहुत अच्छी नहीं रही है। जानिए, 9वें दिन इसने कितने रुपये बॉक्स ऑफिस पर बटोरे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
द डिप्लोमैट
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ को रिलीज से पहले समीक्षकों ने काफी सराहा था लेकिन बॉक्स आफिस पर इस तारीफ का असर नजर नहीं आ रहा है। फिल्म की कमाई दिनों-दिन कम होती जा रही है। 9वें दिन भी फिल्म का कलेक्शन काफी कम रह गया है। जानिए, इस फिल्म ने 9वें दिन कितनी कमाई की है।
2 of 5
फिल्म ‘द डिप्लोमैट’
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
9वें दिन की कमाई
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार जॉन अब्राहम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ ने 9वें दिन 1.57 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ की कुल कमाई की बात की जाए तो अब तक इसने 21.97 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला था।
आईपीएल का होगा कलेक्शन पर असर
जॉन अब्राहम की फिल्म ‘डिप्लोमैट’ को पहले ही कम दर्शक मिल रहे हैं। अब आईपीएल भी शुरू हो चुका है। ऐसे में फिल्म को देखने वाले दर्शकों की संख्या और कम हो सकती है। इस बात का असर फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ के कलेक्शन पर आने वाले दिनों में साफ नजर आएगा।
‘छावा’ के कारण भी बंट गए दर्शक
जब फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ रिलीज हुई थी तो पहले से सिनेमाघरों में विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ लगी हुई थी। यह फिल्म कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन कर रही है। अब तक ‘छावा’ 577.43 करोड़ रुपये कमा चुकी है। साथ ही अब भी बड़ी तादाद में दर्शक इसे देखने के लिए थिएटर में आ रहे हैं। यही कारण है कि फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ के लिए कमाई करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
5 of 5
द डिप्लोमैट
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब
फिल्म की स्टार कास्ट
अभिनेता जॉन ने राजनयिक जेपी सिंह की भूमिका फिल्म में निभाई है। फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा सादिया खातिब, कुमुद मिश्रा, शारीब हाश्मी, रेवती जैसे कलाकार भी हैं। सादिया ने फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ में उस्मा का किरदार निभाया है, जिसे जॉन का किरदार बचाने की काेशिश करता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।