{"_id":"6079af5a2cb92415e62599ef","slug":"john-abraham-lesser-known-facts-about-the-satyamev-jayate-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉस की कही एक बात ने जॉन अब्राहम को बना दिया सुपरस्टार, पहले करते थे साधारण सी नौकरी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉस की कही एक बात ने जॉन अब्राहम को बना दिया सुपरस्टार, पहले करते थे साधारण सी नौकरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Fri, 16 Apr 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
जॉन अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जॉन अब्राहम फिल्म इंडस्ट्री के एक ऐसे कलाकार हैं जिनकी गिनती सबसे महंगे मॉडल्स की लिस्ट में की जाती है। जॉन को करण जौहर ‘कभी खुशी कभी गम’ से लॉन्च करना चाहते थे लेकिन उन्होंने वो फिल्म करने से मना कर दिया। बता दें कि फिल्म ‘रॉकस्टार’ में काम करके रणबीर कपूर एक बेहतर स्टार बन गए, उस फिल्म के लिए भी पहले जॉन को चुना गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं जॉन मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले क्या किया करते थे? चलिए आज आपको बताते हैं एक मिडल क्लास परिवार के लड़के ने यह मुकाम कैसे हासिल किया...
2 of 6
जॉन अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
जॉन अब्राहम का जन्म 17 दिसंबर, 1972 को मुुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम अब्राहम जॉन है और वे पेशे से एक आर्किटेक्ट थे। जॉन की मां फिरोजा ईरानी होममेकर हैं। जॉन की शुरुआती पढ़ाई बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से हुई उसके बाद उन्होंने जय हिंद कॉलेज से इकोनॉमिक्स में बैचलर्स डिग्री हासिल की। जॉन आगे भी पढ़ना चाहते थे इसलिए उन्होंने नारसी मोनजी इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से एमबीए की पढ़ाई पूरी की।
3 of 6
जॉन अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
एमबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने मीडिया प्लैनर के तौर पर काम करना शुरू कर दिया। वहीं एक दिन उनके बॉस ने उन्हें एक सलाह दी जिसकी बदौलत आज वो एक बेहतरीन कलाकार हैं। दरअसल, जॉन बॉस ने उनकी कद-काठी को देखते हुए, उन्हें मॉडलिंग में हाथ आजमाने को कहा और एक प्रतियोगिता के बारे में भी बताया। बस फिर क्या था बॉस के कहते ही जॉन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जॉन अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
हैरानी की बात थी कि जॉन पहली बार ऐसी किसी प्रतियोगिता का हिस्सा बने और उसे जीत भी गए। इसके बाद उन्हें इस इवेंट के इंटरनेशनल एडिशन में हिस्सा लेने का मौका मिला जो कि फिलिपीन्स में हो रहा था। दुनियाभर के मॉडल्स के बीच इवेंट में जॉन अब्राहम फर्स्ट रनर अप रहे। इसके बाद जॉन को लगातार मॉडलिंग असाइनमेंट मिलने लगे। उन्होंने सिंगापुर, लंदन और न्यूयॉर्क समेत कई शहरों में मॉडलिंग की। लेकिन जॉन के मन में अब भी एक चीज का मलाल था।
विज्ञापन
5 of 6
जॉन अब्राहम
- फोटो : सोशल मीडिया
वो यह था कि उन्हें अभी तक भारत में पहचान नहीं मिली थी और जॉन इसी के पीछे लग पड़े। कुछ ही समय बाद वो इंडिया के हाइएस्ट पेड मेल मॉडल बन गए। इस फील्ड में उनकी सफलता को देखते हुए पंजाबी सिंगर जैजी-बी ने उन्हें अपने गाने ‘सूरमा’ के म्यूजिक वीडियो में कास्ट किया। इसके बाद वो पंकज उधास के गाने ‘चुपके चुपके’ में नजर आए। इस गाने ने उनका भारत में पहचान हासिल करने का सपना पूरा कर दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।