{"_id":"5b6cf5c74f1c1b8d3e8b6130","slug":"john-abraham-on-corruption-an-event","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जॉन अब्राहम से इस वजह से मांगी गई थी घूस, जवाब देकर बोलती की बंद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जॉन अब्राहम से इस वजह से मांगी गई थी घूस, जवाब देकर बोलती की बंद
Fri, 10 Aug 2018 08:15 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 10 Aug 2018 08:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म परमाणु की सक्सेस से खुश जॉन अब्राहम एक इवेंट के सिलसिले में दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई बातें शेयर कीं। चाहे वो देश में करप्शन की बात हो या मॉब लिंचिंग की, जॉन ने मीडिया के हर सवाल का जवाब दिया।
2 of 5
कॉमेडी फिल्मों से देशभक्ति फिल्मों की ओर रुख करने वाले जॉन अब्राहम से जब करप्शन के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आज देश की मुख्य समस्या ही करप्शन है। बिना पैसे दिए कोई भी सरकारी काम नहीं होता है। यही नहीं उन्हें भी कई बार करप्शन का सामना करना पड़ा है।
3 of 5
जॉन ने अपना एक निजी उदाहरण देते हुए बताया कि हाल ही में उन्हें अपनी गाड़ी के लिए नंबर चाहिए था, जब वो सरकारी ऑफिस पहुंचे तो उनसे 20 हजार रुपए मांगे गए। ऑफिस में उस कर्मचारी ने कहा कि रसीद में 15 हजार ही लिखेंगे बाकी आप समझ लेना। जिस पर जॉन ने उस कर्मचारी से कहा, क्या समझ लेना, मुझे कुछ भी नहीं समझना है। ना तो मैं घूस लेता हूं ना ही देता हूं इसलिए मैं 15 हजार ही दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिल्ली आने पर जब जॉन से पूछा गया कि उन्हें दिल्ली कैसा लगता है तो उन्होंने कहा कि यह शहर दूसरों की अपेक्षा ज्यादा व्यवस्थित है। यहां आना हमेशा अच्छा लगता है लेकिन यह महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित भी है। कुछ लोग इस बात पर बुरा मान जाते हैं कि उनके शहर के बारे में ऐसा क्यों कहा लेकिन सच्चाई यही है, इसे हमें स्वीकार करना चाहिए और शहर को महिलाओं के लिए सुरक्षित बनाने की कोशिश करनी चाहिए।
विज्ञापन
5 of 5
आज के समय में मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर जॉन ने कहा कि निश्चित रुप से यह शर्मनाक है। धर्म के नाम पर इस तरह की घटनाएं अगर हो रही हैं तो हमारे समाज को इस बारे में सोचना पड़ेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।