सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   john abraham ritesh shah join force shivam nairs geopolitical thriller

John Abraham New Film: 'तेहरान' के बाद इस फिल्म में साथ काम करेंगे रितेश शाह और जॉन अब्राहम, राजनीति पर होगी आधारित

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शशि सिंह Updated Fri, 15 Jul 2022 06:26 PM IST
विज्ञापन
सार

अभिनेता जॉन अब्राहम इस समय फिल्म 'तेहरान' में व्यस्त हैं और इसी बीच वह एक और नई फिल्म के लिए तैयारी में जुट गए हैं। इस आगामी प्रोजेक्ट में वह और रितेश शाह, शिवम नायर की फिल्म में एक साथ काम करते नजर आने वाले हैं। यह फिल्म एक पॉलिटिकल ड्रामा होगी।

john abraham ritesh shah join force shivam nairs geopolitical thriller
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता जॉन अब्राहम इस समय अपनी आगामी फिल्म 'तेहरान' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में इस फिल्म का लुक जारी किया गया था। अब जानकारी सामने आई है कि जॉन एक बार फिर से अगले प्रोजेक्ट के लिए लेखक रितेश शाह संग हाथ मिलाएंगे। यह फिल्म एक पॉलिटिकल ड्रामा होगी, जिसमें कई रोमांचक घटनाएं दिखाई जाएंगी। जानकारी के मुताबिक ये फिल्म साल 2022 के अंत तक फ्लोर पर आने के लिए तैयार है।

जल्दी ही सामने आएगा टाइटल
निर्देशक शिवम नायर अपनी इस आगामी फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह कहते हैं कि "मैं इस जियो पॉलिटिकल थ्रिलर पर कुछ समय से काम कर रहा हूं। कहानी संरचना और इस स्क्रिप्ट के निर्माण में बहुत मेहनत और शोध किया गया है। अब हमारे पास जॉन अब्राहम है। इस फिल्म का टाइटल हम जल्दी ही सामने लाएंगे।

शुरू हो चुका है प्री-प्रोडक्शन
जॉन अब्राहम की इस आगामी फिल्म का निर्माण फॉर्च्यून पिक्चर्स प्रोडक्शन हाउस के द्वारा किया जाएगा। यह एक नया प्रोडक्शन हाउस है लेकिन इस टीम के द्वारा मंटो, तड़का जैसी फिल्मों का सफल फिल्मांकन किया गया है। अब फॉर्च्यून पिक्टर्स की यह तीसरी फिल्म होगी। शिवम नायर बताते हैं कि वाकाओ फिल्म के साथ इस जॉइंट वेंचर के लिए प्री-प्रोडक्शन पहले ही शुरू हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फॉर्च्युन पिक्चर्स के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं रितेश शाह
इस बारे में बात करते हुए रितेश शाह कहते हैं, "हम साथ में कुछ प्रोजेक्ट कर रहे हैं, जिसमें जॉन अब्राहम और शिवम नायर एक साथ हैं। एक अन्य महिला एक्शन रिवेंज थ्रिलर है। मैं टीम फॉर्च्यून पिक्चर्स, उनकी कंटेंट और उनके साथ बहुत काम करने को लेकर सहज हूं। उनकी क्यूरेशन सेंसिटिविटी वास्तव में अमेजिंग है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed