फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जॉन अब्राहम ने चुनी अपनी फिल्म के लिए नई रिलीज की तारीख, सलमान की ‘राधे’ से करेंगे मुकाबला

Tue, 26 Jan 2021 12:52 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 26 Jan 2021 12:52 PM IST
विज्ञापन
John Abraham Satyameva Jayate 2 gets a release date Clash With Salman Khan
जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इस गणतंत्र दिवस के मौके पर हैंडसम हंक अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपने प्रशंसकों को अपनी फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' दिखाने के लिए रिलीज की एक नई तारीख की घोषणा की है। वैसे भी यह फिल्म 12 मई 2021 को ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी और अब जॉन ने अपनी फिल्म को मात्र दो दिन आगे बढ़ा दिया है। इस हिसाब से यह फिल्म ईद के तुरंत बाद आने वाले शुक्रवार 14 मई 2020 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

John Abraham Satyameva Jayate 2 gets a release date Clash With Salman Khan
Radhe - फोटो : social media

जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' का रास्ता तो पहले से ही बहुत कठिन है क्योंकि इस दिन इस फिल्म को दबंग अभिनेता सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' से जूझना पड़ेगा। कुछ समय पहले की सलमान खान ने घोषणा की है कि वह अपनी इस फिल्म को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज करेंगे। अब भले ही जॉन ने अपनी फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' को दो दिन के लिए आगे बढ़ा दिया हो लेकिन इससे उनकी मुश्किलें कम नहीं होंगी।

John Abraham Satyameva Jayate 2 gets a release date Clash With Salman Khan
satyamev jayate

जॉन अब्राहम ने अपनी फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' के रिलीज की तारीख जिस हिसाब से बदली है उस समीकरण के मुताबिक बॉक्स ऑफिस कर उनकी फिल्म का रास्ता थोड़ा कम मुश्किल हो जाता है। क्योंकि, दर्शकों के पास जॉन और सलमान दोनों की ही फिल्में देखने का पूरा वक्त होगा। मंगलवार के दिन सोशल मीडिया पर जॉन अब्राहम ने एक पोस्ट साझा करके उसके कैप्शन में लिखा है, 'तन मन धन से बढ़कर जन गण मन। 'सत्यमेव जयते 2' की पूरी टीम की तरफ से सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 14 मई 2021 को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में मिलते हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
John Abraham Satyameva Jayate 2 gets a release date Clash With Salman Khan
जॉन अब्राहम - फोटो : Social Media

इस पोस्ट के साथ जॉन अब्राहम ने एक तस्वीर भी साझा की है जिसमें उन्होंने अपने हाथ में तिरंगा पकड़ रखा है और वह खुद कुर्ता पजामा और पगड़ी बांधे हुए नजर आ रहे हैं। इस अवतार में जॉन अब्राहम को पहले कभी नहीं देखा गया। फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' का निर्देशन मिलाप जावेरी कर रहे हैं और इस फिल्म में जॉन अब्राहम के अलावा दिव्या खोसला कुमार मुख्य भूमिका में होंगी। यह फिल्म जॉन अब्राहम, मनोज बाजपेयी, आयशा शर्मा और अमृता खानविलकर की वर्ष 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'सत्यमेव जयते' का सीक्वल है।

विज्ञापन
John Abraham Satyameva Jayate 2 gets a release date Clash With Salman Khan
john abraham - फोटो : social media

जॉन अब्राहम के पास भविष्य में भी करने के लिए बहुत काम है। इस फिल्म की शूटिंग खत्म करते ही वह अपनी अगली फिल्म दुबई में शुरू करेंगे। दरअसल, जॉन अब्राहम हिंदी फिल्मों के बादशाह रह चुके अभिनेता शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में एक खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग तो काफी पहले शुरू हो चुकी है लेकिन जॉन के हिस्से की शूटिंग दुबई से ही शुरू होगी। इसके लिए जॉन अगले महीने से काम शुरू कर देंगे। इसके अलावा जॉन का नाम मोहित सूरी की फिल्म 'एक विलेन 2' से भी जुड़ा हुआ है। उनके साथ इस फिल्म में दिशा पाटनी और तारा सुतारिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed