सब्सक्राइब करें

Video: बाइक सवार शख्स बनाने लगा जॉन अब्राहम का वीडियो, एक्टर ने फोन छीनकर दिया कमाल का रिएक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Fri, 19 Nov 2021 08:52 PM IST
विज्ञापन
John Abraham snatches fan’s phone for filming him, watch the video
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

एक्टर जॉन अब्राहम को अक्सर लोगों के बीच गुस्से में ही देखा जाता है। ऐसे कई मामले सामने आए हैं जब एक्टर ने अपने फैंस पर गुस्सा दिखाया हो। यहां तक की जब फैंस उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने आते हैं, तब भी एक्टर उनसे दूरी बनाते दिखते हैं। वहीं अब सोशल मीडिया पर जॉन अब्राहम का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर शायद आपको भी यकीन हो। दरअसल, जॉन अब्राहम सड़क पर वॉक करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में दो बाइक सवार लड़के अपने मोबाइल से उनका वीडियो बनाने लगे। जिसे जॉन अब्राहम देख लेते हैं और अगले ही पल उन लड़कों के साथ जो होता हैं वह उन्होंने कभी नहीं सोचा था।

John Abraham snatches fan’s phone for filming him, watch the video
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

छीन लेते हैं फोन
जॉन अब्राहम जब लड़कों को वीडियो बनाते देखते हैं तो उनके पास आते ही लड़कों से उनका मोबाइल फोन छीन लेते हैं। एक्टर की हरकत देख दोनों ही लड़के चौंक जाते हैं। उन्हें लगता है जॉन गुस्से में हैं। लेकिन अगले ही पल वह मोबाइल में खुद बोलते दिखते हैं। वह छोटा सा मैसेज उस वीडियो में देते दिखे।

John Abraham snatches fan’s phone for filming him, watch the video
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

कहा मेरा दोस्त है
जॉन अब्राहम वीडियो में कहते हैं, 'नमस्ते, तुम लोग ठीक हो? ये मेरा मेरा दोस्त है।' इसके बाद वह फोन  वापस उस शख्स को देते हैं। जिससे दोनों ही लड़के बेहद खुश हो जाते हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by Suresh SatyamevaJayate2 (@thejohnabraham_suresh)

विज्ञापन
विज्ञापन
John Abraham snatches fan’s phone for filming him, watch the video
जॉन अब्राहम - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन का अंदाज आया पसंद
इस दौरान जॉन ब्लैक डेनिम और बनियान में नजर आए थे, जिसमें वह बेहद हैंडसम दिख रहे थे। ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर छा गया है और लोग जॉन अब्राहम के इस अंदाज को बेहद पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन
John Abraham snatches fan’s phone for filming him, watch the video
सत्यमेव जयते 2 - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट 
जॉन अब्राहम जल्द ही फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस दिव्या खोसला हैं। यह फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म साल 2018 में आई 'सत्यमेव जयते' की अगली कड़ी है। फिल्म में  भरपूर एक्शन देखने को मिलेगा है। फिल्म में जॉन एक ऐसे शख्स के किरदार में है जो न्याय के लिए लड़ता है, जो सिस्टम और भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों को मारता है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम डबल रोल में दिखाई देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed