{"_id":"5c6413f6bdec22737361c247","slug":"john-abraham-starrer-movie-batla-house-shooting-has-completed-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मिशन मंगल' से टकराएगी बाटला हाउस एनकाउंटर की सच्चाई, शूटिंग पूरी होते ही ऐसे नजर आए जॉन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मिशन मंगल' से टकराएगी बाटला हाउस एनकाउंटर की सच्चाई, शूटिंग पूरी होते ही ऐसे नजर आए जॉन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Wed, 13 Feb 2019 06:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bollywood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बाटला हाउस' की शूटिंग पूरी होते ही फिल्म के लीड अभिनेता जॉन अब्राहम और निर्माताओं ने पूरी प्रोडक्शन टीम के साथ तस्वीरें शेयर कर खुशी जाहिर की है। गौरतलब है कि इसी साल 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होने जा रही जॉन अब्राहम की 'बाटला हाउस' अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' से टक्कर लेगी। इन दोनों बड़े स्टार्स की फिल्में एक ही दिन रिलीज हो रही हैं।
2 of 5
bollywood
'बाटला हाउस' में जॉन एक पुलिस अफसर के रोल में हैं। जिसमें उनका नाम एसीपी संजीव यादव होगा। फिल्म की कहानी एक पुलिस ऑपरेशन पर आधारित है जो कई सालों से चर्चा में रही थी। बाटला हाउस में जॉन जबरदस्त एक्शन स्टंट भी करते दिखाई देंगे। सोशल मीडिया पर एक तस्वीरें शेयर करते हुए फिल्म के निर्माताओं ने इसकी घोषणा की है।
3 of 5
bollywood
एक तस्वीर में जॉन अपनी पूरी फिल्म टीम के साथ हैं। बाटला हाउस की शूटिंग दिल्ली, जयपुर, मुंबई के अलावा लखनऊ और नेपाल में भी हुई है। बाटला हाउस को जॉन के अलावा भूषण कुमार, निखिल अडवानी मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर निखिल आडवाणी हैं। फिल्म में टीवी अभिनेत्री मृणाल ठाकुर फीमेल लीड हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
john abraham with Yamaha VMAX
रितेश शाह की लिखी इस फिल्म की कहानी 11 साल पहले हुए बाटला हाउस एनकाउंटर पर आधारित है। 19 सितंबर 2008 में आतंकियों के खिलाफ दिल्ली में बाटला हाउस एनकाउंटर को अंजाम दिया गया था। शूटआउट में आजमगढ़ के आतिफ और साजिद मारे गये थे। इस एनकाउंटर में इंस्पेक्टर मोहन शर्मा भी शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
5 of 5
john abraham
पिछले दिनों जॉन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से बाटला हाउस का एक पोस्टर लॉन्च करते हुए लिखा था कि वो 95 मिनट जिसका हल निकालने में 8 साल लग गए और हमेशा के लिए उसकी जिंदगी बदल गई। भारत की सबसे विवादित पुलिस की कहानी दिखेगी अब सिनेमा के पर्दे पर। जॉन की ये अपकमिंग फिल्म कहीं न कहीं बाटला हाउस एनकाउंटर की सच्चाई बयां करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।