फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां करीना कपूर की 'गुड न्यूज' को देखने शूटिंग सेट पर पहुंचे तैमूर, रेस में एक्ट्रेस को हराया

Wed, 13 Feb 2019 06:13 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 13 Feb 2019 06:13 PM IST
विज्ञापन
Taimur on Akshay Kumar Kareena Kapoor film Good News sets
Taimur
बॉलीवुड में अगर किसी फेवरेट स्टार किड की बात की जाए तो सबसे पहले तैमूर अली खान का ही नाम ही सामने आता है। तैमूर की फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है। तैमूर जब भी कहीं जाते हैं तो सारे कैमरे उनकी तरफ हो जाते हैं और हो भी क्यों न, आखिर वो बॉलीवुड के सबसे पापुलर किड जो है। वहीं हाल ही में तैमूर का मां करीना कपूर के साथ नया वीडियो वायरल हो रहा है। 
Taimur on Akshay Kumar Kareena Kapoor film Good News sets
Taimur
दरअसल, तैमूर अपनी मम्मी करीना कपूर खान की फिल्म 'गुड न्यूज' के सेट पर पहुंचे। वहीं सेट से तैमूर का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में तैमूर, एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के साथ रेस लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, तैमूर अपना एक राउंड पूरा करके कियारा से पहले ही दूसरा राउंड लगाना शुरू कर देते हैं। 
Taimur on Akshay Kumar Kareena Kapoor film Good News sets
taimur
तैमूर यहां रेड टी-शर्ट और ब्लू कैप्री में बेहद क्यूट लग रहे हैं। वीडियो को देखकर इस बात का अंदाजा साफ लगाया जा सकता है कि कियारा भी तैमूर के साथ खेलकर काफी खुश हैं। आपको बता दें कि करीना यह बात पहले ही बता चुकी हैं कि वह और सैफ अली खान अपना वर्क शैड्यूल कुछ इस तरह बनाते हैं कि जिससे दोनों में से कोई एक तैमूर के साथ वक्त जरूर बिताएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Taimur on Akshay Kumar Kareena Kapoor film Good News sets
करीना की शूटिंग देखने पहुंचे तैमूर, कियारा संग लगाई रेस - फोटो : self
लेकिन तैमूर सिर्फ घर पर ही नहीं बल्कि मम्मी-पापा के शूटिंग सेट पर भी काफी कंफर्टेबल रहते हैं। ऐसे में बेबो और छोटे नवाब के लिए तैमूर के साथ वक्त बिताना आसान हो जाता है। वहीं अगर करीना की फिल्म की गुड न्यूज की बात करें तो करीना एक बार फिर से इस फिल्म अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में कियारा अडवानी भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगीं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Omg tums with @kiaraaliaadvani 😍😍😍

A post shared by Taimur Ali Khan Pataudi 👼💋 (@taimuralikhanx) on

विज्ञापन
Taimur on Akshay Kumar Kareena Kapoor film Good News sets
taimur ali khan
आपको बता दें कि करीना के शूटिंग सेट से पहले तैमूर अपने पापा सैफ की वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स 2 के सेट पर भी पहुंचे थे। वहां भी तैमूर जमकर मस्ती करते दिखे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed