{"_id":"5d280da68ebc3e6c940cf896","slug":"john-abraham-talk-about-his-film-batla-house-and-save-water-sources","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जॉन को 'बाटला हाउस' पर पूरा भरोसा, 'मिशन मंगल' और 'साहो' से मुकाबला 15 अगस्त को","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जॉन को 'बाटला हाउस' पर पूरा भरोसा, 'मिशन मंगल' और 'साहो' से मुकाबला 15 अगस्त को
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 12 Jul 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
John Abraham
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपनी फिल्म मद्रास कैफे के बाद से ही देशभक्ति फिल्मों का चेहरा-मोहरा लगातार बदलने की कोशिश में लगे अभिनेता जॉन अब्राहम ने अपनी अगली फिल्म बाटला हाउस में भी एक नया रूप धरा है। फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म मिशन मंगल और प्रभास की फिल्म साहो से होना है।
2 of 5
John Abraham
- फोटो : social media
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर जॉन ने अक्षय से अपने मुकाबले, फिल्मों में कहानियों के अहमियत के अलावा देश में घटते पानी के स्रोतों पर भी खुलकर बात की। जॉन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि अगली पीढ़ी को पीने का पानी मिल सके, इसकी जिम्मेदारी मौजूदा पीढ़ी की है। किचन में, बाथरूम में या गाड़ियां धोते समय हम पानी बचाते हैं और इसी को अपना सबसे बड़ा योगदान समझ लेते हैं। लेकिन जरूरत है हमें घर से बाहर निकलने की और अपने आसपास के जल स्रोतों को बचाने की।
3 of 5
John Abraham
- फोटो : social media
उन्होंने कहा कि अगर हमने अपने आसपास की नदियां, तालाबों और पोखरों को नहीं सहेजा और हर साल बारिश में बरसने वाले पानी को अभी से सहेजना शुरू नहीं किया तो आने वाली पीढ़ी पीने का साफ पानी पाने को तरस जाएगी। जॉन ने जोर देकर कहा कि देश की मुख्य नदियों के अलावा हमें इनमें बरसात का पानी पहुंचाने वाली नदियों को भी बचाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
john abraham with Yamaha VMAX
असली देशभक्ति यही है कि जो भी जहां भी है, अपने आसपास गायब हो रहे इन जल स्रोतों की रक्षा करें। वहीं, अक्षय कुमार से अपनी फिल्म के मुकाबले को लेकर जॉन पूरी तरह आश्वस्त नजर आए। उन्होंने कहा कि बाटला हाउस की फाइनल कॉपी देखकर वह इसकी कहानी और इसके ट्रीटमेंट को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। मुकाबले की बाकी फिल्मों के बारे में पूछे जाने पर जॉन ने इन फिल्मों के भी इतनी ही चुस्त दुरुस्त होने की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
5 of 5
John Abraham
पिछले साल 15 अगस्त को अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड और जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते एक साथ रिलीज हुई थीं और सत्यमेव जयते ने बेहतर कारोबार करते हुए गोल्ड को पीछे छोड़ दिया था। सत्यमेव जयते के सीक्वेल को अगले साल 15 अगस्त पर रिलीज करने की तैयारी भी जॉन अब्राहम शुरू कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।