तापसी पन्नू की आने वाली फिल्म सांड की आंख का टीजर रिलीज कर दिया गया है। जिसके बाद उन्हें लगातार बधाईयां मिल रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने ऐसा कुछ लिखा कि सोशल मीडिया पर फैंस उनकी खूब तारीफें कर रहे हैं।
कंगना की बहन ने तापसी पन्नू पर साधा था निशाना, मौका मिलते ही अब एक्ट्रेस ने ऐसे ली चुटकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
What a mast trailer. Amazing lead and supporting cast backed by some great writting.Looks like alot of fun #JudgementallHaiKyaTrailer https://t.co/S3uM5vlmp5
— Varun Dhawan (@Varun_dvn) July 2, 2019
वरुण धवन के इस ट्वीट के बाद तापसी पन्नू ने कमेंट किया कि 'अरे, वरुण तुमने हमारा नाम नहीं लिखा? हमारी तारीफ नहीं करोगे? क्यों क्यों क्यों?' वरुण धवन ने तापसी को रिप्लाई करते हुए जवाब दिया कि 'तापसी और भूमि, शरारती दादियां हैं।'
Taapsee and Bhumi are naughty dadis 👧🏻 https://t.co/tI4P0UdbM4
हाल ही में कंगना की फिल्म जजमेंटल है क्या का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसके बाद वरुण धवन और तापसी पन्नू ने अपने-अपने अंदाज में ट्रेलर की तारीफ की लेकिन कंगना की बहन रंगोली को ये बात कुछ जमीं नहीं। उनका कहना था कि कंगना का नाम लेकर तारीफ करना चाहिए था।
Kuch log Kangana ko copy kar ke he apni dukaan chalate hain, magar pls note, they never acknowledge her not even a mention of her name in praising the trailer, last I heard Taapsee ji said Kangana needs a double filter and Tapsee ji you need to stop being a sasti copy 🙏 https://t.co/5eRioUxPic
रंगोली ने तापसी को टैग करते हुए ट्वीट किया था कि 'कुछ लोग कंगना को कॉपी करके अपनी दुकान चलाते हैं मगर वो कभी उसका नाम नहीं लिखते। यही नहीं उसकी तारीफ भी नहीं करते। तापसी इस तरह का नकल करना बंद करो।' यही नहीं रंगोली ने वरुण धवन को टैग करके लिखा था कि 'कंगना का भी नाम लिख देते सर।' तापसी ने उस वक्त रंगोली को कोई जवाब तो नहीं दिया लेकिन अब जैसे ही उन्हें मौका मिला वो चुटकी लेने से नहीं चूकीं।