फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन को लेकर बोले जॉन अब्राहम, देश के नेताओं को सुनाई खरी-खरी

Sun, 25 Feb 2018 07:51 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Feb 2018 07:51 AM IST
विज्ञापन
John Abraham talks about the ban on Pakistani artist in India
बीजेपी सांसद और सिंगर बाबुल सुप्रीयो के पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन की मांग पर एक्टर जॉन अब्राहम ने प्रतिक्रिया दी है। जॉन अब्राहम का कहना है कि सबसे पहले तो पॉलिसी मेकर्स ही अपनी कंफ्यूजन दूर करें क्योंकि कभी वह पाकिस्तानी कलाकारों को काम करने देते हैं और कभी मना कर देते हैं। इस वजह से किसी को भी यह साफ नहीं होता है कि आखिर करना क्या है।
John Abraham talks about the ban on Pakistani artist in India
जॉन अब्राहम ने कहा, ‘सबसे पहले तो मैं भारत का नागरिक हूं। उसके बाद मैं फिल्म इंडस्ट्री से हूं। पहले मैं हिदुस्तानी हूं, उसके बाद हिंदू, सिख, इसाई हूं। यह हमारे जहन में बैठ जाना चाहिए कि आपका देश पहले है, लेकिन मैं हमारे पॉलिसी मेकर्स को भी ये कहना चाहता हूं कि आप अपने बयान पर कायम रहें। हमें बहुत खुशी होगी आपकी बातों को मानने या फॉलो करने में, लेकिन आप खुद अपनी बात पर कायम नहीं हो। एक दिन कहते हो करो बैन, एक दिन कहते हो छोड़ दो। तो अगर आपकी बातों में ही एक रूपता नहीं है तो हम लोग क्या करें। हम क्रिएटिव लोग हैं। हम तो वहीं करेंगे जो हमें सही लगता है’।
 
John Abraham talks about the ban on Pakistani artist in India
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म वेलकम टु न्यूयॉर्क के एक गाने की वजह से इस पर दोबारा बहस शुरू हो गई है। सोनाक्षी और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म वेलकम टु न्यूयॉर्क के गाने इश्तेहार में पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान ने अपनी आवाज दी थी। पिछले कुछ समय से सीमा पर बढंते विवाद को देखते हुए गाने को फिल्म से हटाने की मांग की गई। साथ ही पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम का भी विरोध किया जाने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
John Abraham talks about the ban on Pakistani artist in India
इसके साथ ही जॉन ने यह भी कहा कि, ‘मैं क्रिएटिव आदमी हूं। एक कलाकार के तौर पर हम कंफ्यूज हैं। मैं एक प्रोड्यूसर हूं और मैं देखता हूं कि हमारे खुद के लोग कंफ्यूज हैं तो मैं बाहर क्यों देखूं। मैं पहले अपने देश को देखूंगा’। बता दें इससे पहले भी कई बॉलीवुड स्टार इस तरह के बयान दे चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed