{"_id":"5a913dd04f1c1b187e8b7f8b","slug":"minor-girl-released-video-over-papon-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब खुद सामने आई नाबालिग लड़की, सिंगर पापोन केस में VIDEO शेयर कर खोल दी सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अब खुद सामने आई नाबालिग लड़की, सिंगर पापोन केस में VIDEO शेयर कर खोल दी सच्चाई
Sat, 24 Feb 2018 08:40 PM IST
एटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Feb 2018 08:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिंगर पापोन का रिएलिटी टीवी शो की एक नाबालिग कंटेस्टेंट को किस करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को पूरे विवाद में उस वक्त बड़ा उलटफेर सामने आया जब खुद नाबालिग बच्ची ने सामने आकर पापोन को बेकसूर बताया। बच्ची ने वीडियो जारी कर कहा कि हम सभी लोग मस्ती कर रहे थे और पापोन सर ने कुछ गलत नहीं किया।
2 of 4
बच्ची उसी रिएलिटी शो वॉयस ऑफ इंडिया का हिस्सा है, जिसमें पापोन जज हैं। वीडियो में रियलिटी शो के बाकी कंटेस्टेंट और उनके पेरेंट्स भी पापोन के बचाव में दिखें। बकौल नाबालिग, 'होली सेलिब्रेशन के लिए हम सब बच्चे पापोन सर के पास गए थे। सब लोग मस्ती, डांस कर रहे थे और फिर हम सब फेसबुक पर लाइव आए। उन्होंने मुझे ठीक वैसे ही किस किया जैसे मेरे मम्मी-पापा प्यार करते हैं। आप प्लीज इसका गलत मतलब ना समझिए।'
3 of 4
सिर्फ यह बच्ची ही नहीं बल्कि शो की दूसरी कंटेस्टेंट ने भी पापोन का बचाव किया। एक अन्य बच्ची ने् कहा कि, पापोन सर ने मुझे एक भाई और एक पिता की तरह गाइड किया, प्यार किया। उनकी कभी भी गलत सोच हो ही नहीं सकती। पापोन सर हमारे लिए भगवान की तरह हैं। इतने अच्छे इंसान पर गंदा आरोप लगाने से पहले एक बार हम बच्चों से भी पूछना चाहिए था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
- फोटो : SELF
इसके पहले उस बच्ची के माता-पिता भी सामने आकर पापोन को निर्दोष बता चुके हैं। बच्ची के पिता का कहना था कि गायक उनकी बेटी के लिए पिता की तरह हैं। खुद पापोन ने भी अपने बचाव में कहा कि वह एक बेहद स्नेही और भावनाओं का इजहार करने वाले व्यक्ति हैं और जिस 11 वर्षीय बच्ची को वे सिखाते हैं उसके लिए प्यार दिखाने से वे खुद को रोक नहीं सके। उन्होंने कहा कि इस बात का गलत मतलब निकाला गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।