सब्सक्राइब करें

Attack Trailer 2: रिलीज हुआ फिल्म 'अटैक' का दूसरा ट्रेलर, जबरदस्त एक्शन करते दिखे जॉन अब्राहम

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: न्यूज डेस्क Updated Tue, 22 Mar 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
john abraham upcoming movie attack second trailer released today
फिल्म-अटैक - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन अब्राहम की फिल्म अटैक का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का नया ट्रेलर एक्शन से भरपूर हैं। 2 मिनट 34 सेकेंड के इस ट्रेलर में जॉन दुश्मनों के छक्के छुड़ाते नजर आ रहे हैं। दमदार एक्शन वाली इस फिल्म की कहानी वॉर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर बेस्ड है। इस फिल्म में जॉन सुपर सोल्जर की भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म में जॉन का रोल कंप्यूटर प्रोग्रामिंग से बनाए सोल्जर का है जो आतंकवादियों से मुकाबला करता है।

john abraham upcoming movie attack second trailer released today
फिल्म-अटैक - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर देखने के बाद यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में कई दमदार डायलॉग सुनने को मिलेंगे। फिल्म के ट्रेलर में रकुल प्रीत सिंह और जैकलीन फर्नांडिस भी नजर आ रही हैं। यह पहला मौका है जब भारत में इस तरह की फिल्म बन रही है। इस फिल्म के जरिए देश को जॉन के रूप में नया देसी योद्धा मिलने जा रहा है। फिल्म का ट्रेलर देखकर आपको कई मौकों पर हॉलीवुड फिल्मों की याद आ जाएगी।

john abraham upcoming movie attack second trailer released today
फिल्म-अटैक - फोटो : सोशल मीडिया

कब आएगी फिल्म

फिल्म अटैक 1 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन लक्ष्य आनंद ने किया है। वह एक्शन फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। लक्ष्य बैंग- बैंग और एक था टाइगर जैसी एक्शन फिल्मों में बतौर एसिसटेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं। इस फिल्म के जरिए वह डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
john abraham upcoming movie attack second trailer released today
फिल्म-अटैक - फोटो : सोशल मीडिया

नहीं चली थी आखिरी फिल्म

जॉन अब्राहम को आखिरी बार फिल्म सत्यमेव जयते 2 में देखा गया था। इस फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया था। फिल्म का निर्देशन मिलाप मिलन जवेरी ने किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी। फिल्म में जॉन अब्राहम ट्रिपल रोल में नजर आए थे। बता दें कि सत्यमेव जयते पार्ट 1 लोगों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed